• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

पांढुर्णा में नवागत एसपी के आने से ठीक पहले थाने से 500 गज दूर सराफा दुकान में 6 डकैतों का धावा

गौरतलब है कि नवागत एसपी विदिता धनखड़ शुक्रवार को ही पांढुर्णा पहुंची थीं और शनिवार को पदभार ग्रहण करने वाली थीं।

By Ashish MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 05:04:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 05:04:57 PM (IST)
पांढुर्णा में नवागत एसपी के आने से ठीक पहले थाने से 500 गज दूर सराफा दुकान में 6 डकैतों का धावा
जानलेवा हमला कर लूट ले गए आभूषण। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. विनय ज्वेलर्स का ताला तोड़कर दिया अंजाम
  2. लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिए
  3. गंभीर हालत में व्यापारी नागपुर रेफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। पांढुर्णा शहर के घनी आबादी वाले गणेश वार्ड में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 6 हथियारबंद डकैतों ने विनय ज्वेलर्स का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।

एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की

दुकान संचालक राजेश खरवड़े ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, तो अन्य डकैतों ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है।

परिजनों के पहुंचने से पहले ही सभी फरार

जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:45 बजे बदमाश दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। आहट सुनकर जागे राजेश खरवड़े ने बदमाशों का सामना किया, लेकिन हमले में बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।


थाने के नजदीक वारदात से सुरक्षा पर सवाल

पुलिस थाने से महज 500 गज दूर हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था और रात्रिकालीन गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- MP JNNURM: ₹1500 करोड़ से बने गरीबों के आशियाने डेढ़ दशक में खस्ताहाल; मेंटेनेंस फंड पर नगर निगमों ने खींचे हाथ