• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा के पंडालों में बजरंग दल का हंगामा, कहा कि गरबा के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं करेंगे

संगठन का दावा है कि इस संबंध में पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रशासन को ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी आपत्तियों और मांगों पर अपेक्षित कार्रवा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 04:52:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 04:52:45 PM (IST)
छिंदवाड़ा के पंडालों में बजरंग दल का हंगामा, कहा कि गरबा के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं करेंगे
प्रदर्शन के दौरान आपत्ति जताते बजरंग दल के कार्यकर्ता। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. गरबा पंडालों में बजरंग दल ने जताई आपत्ति
  2. बॉलीवुड थीम की अनुमति निरस्त करने की मांग
  3. संगठन बोला- गरबा के नाम पर अश्लीलता नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। शहर में नवरात्र के दौरान प्रस्तावित गरबा आयोजनों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गरबा पंडालों में नियोन, बॉलीवुड और हेलोवीन जैसी थीम पर आयोजन किए जाने की चर्चाओं के बीच बजरंग दल ने आपत्ति जताई है। संगठन ने प्रशासन से ऐसे आयोजनों की अनुमति निरस्त करने की मांग की है।

गरबा धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा आयोजन

बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि गरबा धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा आयोजन है। ऐसे में इसके आयोजन में ऐसी थीम या गतिविधियां नहीं होनी चाहिए, जो भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं के विपरीत हों। संगठन ने चेतावनी दी है कि गरबा के नाम पर पश्चिमी संस्कृति से जुड़े आयोजन और कथित अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


naidunia_image

तीन वर्षों से लगातार दे रहे हैं प्रशासन को ज्ञापन

संगठन का दावा है कि इस संबंध में पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रशासन को ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इस बार भी संगठन ने प्रशासन से गरबा आयोजनों की निगरानी करने और आयोजन की थीम सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच करने की मांग की है।

सांस्कृतिक परंपराओं का ध्यान रखा जाना चाहिए

बजरंग दल ने कहा कि नवरात्र के दौरान होने वाले आयोजनों में धार्मिक मर्यादा और सांस्कृतिक परंपराओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। संगठन ने प्रशासन से ऐसे आयोजनों की अनुमति पर पुनर्विचार करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

अनुमति और नियमों के संबंध में अंतिम स्थिति स्पष्ट हो

वहीं, गरबा आयोजनों को लेकर प्रशासन की ओर से अनुमति और नियमों के संबंध में अंतिम स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। आयोजन समितियों की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- मौत के बाद भी लाॅग-इन नहीं हो पाई संपत्ति, जबलपुर में डिजिटल विरासत ने खोली कानून की नई खिड़की