
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। थाना दमुआ अंतर्गत बालाघाट से इंदौर जाने वाली बस क्र. mp09AT0059 जो बस का ब्रेक फेल होने के कारण दमुआ झिरीघाट में टकरा गई।

कुल 17 व्यक्ति थे 17 व्यक्ति को दमुआ अस्पताल लाया गया जिसमे से 3 व्यक्ति छिन्दवाड़ा की लिए रेफ़र किया गया 14 व्यक्ति का उपचार सीएचसी दमुआ में चल रहा है।
घायलों में कविता पटले पिता चंद्रपाल पटले (23) निवासी नेमा कॉलोनी बालाघाट, बाए पैर की एडी में फैक्चर है। मुस्कान बोरकर (24) निवासी वार्ड नंबर 8 खेरलांजी बालघाट सिर में दांई तरफ चोट आई है।
नम्रता पिता राजेश पथिक (25) निवासी नेमा कॉलोनी बालाघाट, धनेंद्र पिता वसंत राहंगडाले (35) निवासी वार्ड नंबर 25 बालाघाट ऋषि पिता बालमुकुंद बिसेन, संगीता पिता चंद्रपाल परते (30) पिता निवासी पुलिस लाइन बालाघाट, ओम पिता झंकार सिंह बिसेन (35) निवासी वार्ड 1 बारासिवनी हरदीप पिता इंदर सिंह भाटिया (45) निवासी वार्ड नंबर 16 दमुआ शामिल हैं।
पुनीत पिता प्रमोद जैन (33) निवासी अयोध्या नगर भोपाल, पुष्पेंद्र पिता शिवलाल विश्वकर्मा निवासी वार्ड नंबर 16 सतना, मनुछाया पति अशोक कुमरे (40) निवासी वार्ड 18 बालाघाट विक्रम पिता द्वारका चंद्राकर (41) निवासी सिलिकन सिटी इंदौर और योगेश पिता फूलचंद उइके निवासी वारासिवनी शामिल है।