छिंदवाड़ा: चांद के हीरो शोरूम में भीषण आग, नगर परिषद की फायर ब्रिगेड बंद, एक करोड़ रुपए का हुआ नुकसान
चांद नगर परिषद की फायर ब्रिगेड बंद पड़ी थी, जबकि चौरई और बिछुआ से भी गाड़ियां देरी से आईं। दमकल सेवाओं की इस लापरवाही के बीच स्थानीय लोगों ने पानी के टैंकरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 03:08:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 03:13:34 PM (IST)
शोरूम के बाहर लोगों की भीड़HighLights
- हीरो शोरूम में भीषण आग, सामान खाक
- सूचना पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
- एक करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। चांद स्थित हीरो शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में लगभग एक करोड़ रुपए का सामान और गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आरोप है कि सूचना के बाद भी समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची।