• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छिंदवाड़ा पुलिस का विशेष अभियान : 29 कारों से निकाली गई काली फिल्म, 116 वाहनों पर हुए एक्शन

छिंदवाड़ा पुलिस ने काली फिल्म लगी कारों और मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 29 कारों से काली फिल्म हटाई गई और 2 बुलेट मोटरसाइक...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 25 Aug 2025 12:38:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 Aug 2025 01:54:30 PM (IST)
छिंदवाड़ा पुलिस का विशेष अभियान : 29 कारों से निकाली गई काली फिल्म, 116 वाहनों पर हुए एक्शन
वाहनों पर कार्रवाई करती हुई पुलिस।

HighLights

  1. छिंदवाड़ा में काली फिल्म लगी 29 कारों से 14,500 रुपये का समंस शुल्क वसूला गया।
  2. 2 बुलेट मोटरसाइकिलों के मॉडिफाइड साइलेंसर हटाकर 2,000 रुपये का समंस शुल्क लिया गया
  3. 85 वाहनों पर बिना हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देश पर, छिंदवाड़ा पुलिस ने शहर में घूम रही काली फिल्म लगी कारों और मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत कुल 29 कारों से काली फिल्म हटाई गई और 2 बुलेट मोटरसाइकिलों से मॉडिफाइड साइलेंसर निकाले गए।

यातायात उप पुलिस अधीक्षक रामेश्वर चौबे ने बताया कि शहर की सड़कों पर अक्सर काली फिल्म लगी और दूसरे राज्यों की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां देखी जा रही थीं। इसी को देखते हुए, यातायात पुलिस और जिले के सभी थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। 29 कारों से काली फिल्म हटाकर 14,500 का समंस शुल्क वसूला गया। 2 बुलेट मोटरसाइकिलों के मॉडिफाइड साइलेंसर हटाकर 2,000 का समंस शुल्क लिया गया।


85 वाहनों पर की गई कार्रवाई

बिना हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 85 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई, जिनसे 38,100 का जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर, 116 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 54,600 का समंस शुल्क वसूला गया।

कार में बैठे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाती

इसके अतिरिक्त, विशेष अभियान के तहत 169 ऑटो रिक्शा (तीन पहिया वाहन) और उनके चालकों की भी सघन जांच की गई। पुलिस के अनुसार, कारों के शीशों पर काली फिल्म लगवाने पर प्रतिबंध का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर लगाम लगाना है। काली फिल्म लगे होने से वाहन के अंदर बैठे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाती, जिसका फायदा अपराधी अक्सर किसी अपराध को अंजाम देने या भागने के लिए उठाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, इसलिए कार्रवाई से बचने के लिए लोग स्वयं ही अपनी कारों के शीशों से काली फिल्म और बुलेट मोटरसाइकिलों से मॉडिफाइड साइलेंसर हटा लें।