• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में मछली बनाने की बात पर पत्‍नी से झगड़ा, समझाने पर चाकू से गोदकर पिता की हत्‍या

आरोपी नशे की हालत में पूरे परिवार को लगातार परेशान कर रहा था, जिससे घर में तनाव का माहौल बन गया था।

By Ashish MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 01:33:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 01:33:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छिंदवाड़ा में मछली बनाने की बात पर पत्‍नी से झगड़ा, समझाने पर चाकू से गोदकर पिता की हत्‍या
पहले से ही धमकी देने की मंशा से खरीदकर रखे गए चाकू से दिया अंजाम। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बेटे को जेल भेजा
  2. नशे में अक्सर घर पर नॉनवेज बनाने की जिद करता है
  3. पत्नी संध्या और बेटी से विवाद करना शुरू कर दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। शिवनगर कॉलोनी में मछली बनाने की बात पर उपजा मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घर पर नॉनवेज बनाने की जिद किया

जानकारी के अनुसार, सागर मालवी शराब के नशे में अक्सर घर पर नॉनवेज बनाने की जिद करता था। उसने घर पर मछली बनाने की बात पर अपनी पत्नी संध्या और बेटी से विवाद करना शुरू कर दिया।

पिता के बीच-बचाव करने पर भड़का

जब आरोपी बेटे सागर ने अपनी माँ और बहन के साथ मारपीट शुरू की, तो बीच-बचाव करने के लिए उसके पिता शिव मालवी मौके पर पहुंचे पिता के बीच-बचाव करने पर आरोपी बेटा और अधिक आक्रामक हो गया।

चाकू से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया

गुस्से में आकर उसने पहले से ही धमकी देने की मंशा से खरीदकर रखे गए चाकू से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे शिव मालवी गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान होकर गिर पड़े।

टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि शिवनगर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय शिव मालवी की हत्या के मामले में आरोपी सागर के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

तुरंत जिला अस्पताल लाया, लेकिन नहीं बची जान


घटना के बाद गंभीर रूप से घायल शिव मालवी को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को गुमराह करने का प्रयास

शुरुआत में परिवार ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया और बताया कि वे मृत अवस्था में अस्पताल लाए थे हालांकि, पुलिस की सख्त पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई

एक माह पूर्व ही बाजार से चाकू खरीदा था

पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी सागर ने घटना को अंजाम देने के लिए लगभग एक माह पूर्व ही बाजार से चाकू खरीदकर घर पर छिपाकर रखा था।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में वृद्धा की मौत के बाद जागा विभाग, एक माह बाद भी कागजों में अटका एंबुलेंस ऑडिट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।