• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP के कोयलांचल में किडनी रोग का कहर, 4 साल के बच्चे ने तोड़ा दम, अब तक हो चुकी है 5 मौत

MP News: मृतक बच्चे की पहचान हेमराज यदुवंशी के बेटे विकास के रूप में हुई है। वह यूरिन न आने की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। स्थानीय क्लीनिक में शुरुआती...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 29 Sep 2025 03:13:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Sep 2025 03:13:44 PM (IST)
MP के कोयलांचल में किडनी रोग का कहर, 4 साल के बच्चे ने तोड़ा दम, अब तक हो चुकी है 5 मौत
MP के कोयलांचल में किडनी रोग का कहर।

HighLights

  1. बच्चों में किडनी रोग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा
  2. 4 वर्षीय बच्चे की नागपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई
  3. यह इस क्षेत्र में किडनी की समस्या से हुई पांचवीं मौत है

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। परासिया के कोयलांचल क्षेत्र में बच्चों में किडनी रोग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में, परासिया के दीघावानी में रहने वाले एक 4 वर्षीय बच्चे की नागपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। यह इस क्षेत्र में किडनी की समस्या से हुई पांचवीं मौत है, जिसने स्थानीय निवासियों में भय और चिंता का माहौल बना दिया है।

यूरिन न आने की गंभीर समस्या से जूझ रहा था युवक

मृतक बच्चे की पहचान हेमराज यदुवंशी के बेटे विकास के रूप में हुई है। वह यूरिन न आने की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। स्थानीय क्लीनिक में शुरुआती इलाज के बाद उसे सिविल अस्पताल परासिया और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। बेहतर इलाज की उम्मीद में, परिजन उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां शनिवार रात को उसकी मौत हो गई।


निजी चिकित्सकों की बैठक बुलाई

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, जिला सिविल अस्पताल के प्रभारी सीएचएमओ डॉ. नरेश गोन्नाडे ने सभी निजी चिकित्सकों की बैठक बुलाई है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि किडनी संबंधी लक्षणों वाले किसी भी बच्चे को तुरंत सरकारी अस्पताल भेजा जाए।

यह भी पढ़ें- Indore में फिल्मी स्टाइल में सामान लूट ले गए बदमाश, कोरियर कंपनी की चलती गाड़ी से उड़ाए 70 मोबाइल

दिल्ली और भोपाल से आई विशेषज्ञों की टीम

दूसरी ओर, दिल्ली और भोपाल से आई विशेषज्ञों की टीम ने मृत बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर जानकारी जुटाई है, लेकिन अब तक बीमारी के पीछे का ठोस कारण पता नहीं चल सका है। टीम मच्छरों और चूहों की भी जांच कर रही है, लेकिन कोई निर्णायक निष्कर्ष नहीं निकला है।