• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore में फिल्मी स्टाइल में सामान लूट ले गए बदमाश, कोरियर कंपनी की चलती गाड़ी से उड़ाए 70 मोबाइल

MP Crime: ट्रांसपोर्ट संचालक हितेशे के अनुसार चालक अरबाज होरिजन कोरियर से डिलीवरी के लिए पार्सल लेकर रवाना हुआ था। रिंग रोड़ पर गाड़ी में बदमाश चढ़ गए...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 28 Sep 2025 10:55:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Sep 2025 10:55:10 PM (IST)
Indore में फिल्मी स्टाइल में सामान लूट ले गए बदमाश, कोरियर कंपनी की चलती गाड़ी से उड़ाए 70 मोबाइल
Indore में फिल्मी स्टाइल में सामान लूट ले गए बदमाश।

HighLights

  1. कोरियर कंपनी की चलती गाड़ी से 70 मोबाइल ले उड़े बदमाश
  2. गिरोह ने चलती गाड़ी से मोबाइल से भरे बॉक्स गायब कर दिए
  3. लसूड़िया पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ट्रक कटिंग करने वाले गिरोह ने चलती गाड़ी से मोबाइल से भरे बॉक्स गायब कर दिए। सरेराह हुई चोरी की चालक को भनक तक नहीं लगने दी। लसूड़िया पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना 18 सितंबर की स्कीम-114 (पार्ट-2) की है। हितेश चंद्रभान सिंह चौहान ने चोरी की रिपोर्ट लिखवाई है।

70 मोबाइल ले उड़े बदमाश

ट्रांसपोर्ट संचालक हितेशे के अनुसार चालक अरबाज होरिजन कोरियर से डिलीवरी के लिए पार्सल लेकर रवाना हुआ था। रिंग रोड़ पर गाड़ी में बदमाश चढ़ गए और 7 बॉक्स चुरा कर ले गया। बॉक्स में 70 मोबाइल थे जो पूजा मार्केटिंग, सुमित इंटरप्राइजेस, वन मिलियन मार्केटिंग को देने थे। चोरी मोबाइल की कीमत लाखों रुपये बताई गई है।


यह भी पढ़ें- Indore के DAVV में खिड़की तोड़कर होस्टल के बाहर जाने वाले चार छात्रों पर होगी कार्रवाई, पुलिस करेगी जांच

पुलिस ने मोबाइल कंपनी को भी सूचना दे दी है। इंजीनियर का मोबाइल और लेपटाप चोरी अन्नपूर्णा थाना अंतर्गत बृज विहार कालोनी में इंजीनियर कार्तिक सत्येंद्र जोशी का लेपटाप और मोबाइल चोरी हो गया।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कार्तिक की दादी सीता ने दरवाजा खुला छोड़ा था। वह पूजा करने गई थी। इसी बीच चोर घुस गए। इसी तरह चंदन नगर थाना अंतर्गत अहमदनगर में सरताज पटेल के घर से बदमाश मोबाइल चुरा कर ले गए। सरताज के अनुसार बदमाश बिजली के खंबे से घर में घुसे थे।