
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। गुरैया सब्जी मंडी में सोमवार की शाम को भीषण आग लग गई, जिससे मंडी में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण 10 से 12 दुकानों में आग फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है। छिंदवाड़ा के गुरैया रोड स्थित थोक सब्जी मंडी में ये घटना हुई।
जानकारी लगते ही 3 दमकल के जरिए आग पर काबू पाया जा सका। घटना की वजह बिजली के खंभे के पास शॉर्ट सर्किट से आग भड़कने की बात सामने आई है। जिसमें करीब 12 दुकानें चपेट में आईं, गोदाम में रखे प्याज व अन्य सामान को भारी नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें- सावधान! मोबाइल के 'आकर्षक ऑफर' ने खाली किया क्रेडिट कार्ड, भोपाल के शोरूम मैनेजर से 3.10 लाख की ठगी
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की। स्थानीय लोगों की सतर्कता से आग को और अधिक फैलने से रोका जा सका, लेकिन तब तक कई दुकानों का सामान जलकर खाक हो चुका था।