• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

आरोप है कि दर्द की शिकायत के बावजूद समय पर उचित इलाज नहीं मिला और ऑपरेशन के दौरान भी लापरवाही बरती गई।

By Ashish MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 05:23:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 05:23:39 PM (IST)
छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
जिला अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन करते आक्रोशित परिजन। नईदुनिया

HighLights

  1. मीना तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थीं
  2. परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
  3. डॉक्टरों के बीच झूमा-झटकी की नौबत

नईदुनिया उप्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल में प्रसव के दौरान एक प्रसूता और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई।

परिजनों और ड्यूटी डॉक्टरों से विवाद

इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया, जिससे स्थिति इतनी बिगड़ गई कि परिजनों और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के बीच झूमा-झटकी तक की नौबत आ गई।

दूसरी डिलीवरी के दौरान मौत

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात प्रसूता और नवजात की मौत के बाद हंगामा हो गया। मूंगाबरंगा निवासी 26 वर्षीय मीना प्रजापति की दूसरी डिलीवरी के दौरान मौत हो गई।

अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। परिजनों के मुताबिक, मीना तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थीं और सोमवार देर रात करीब दो बजे उन्हें ऑपरेशन के लिए ले जाने की जानकारी दी गई।

इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं

आरोप है कि दर्द की शिकायत के बावजूद समय पर उचित इलाज नहीं मिला और ऑपरेशन के दौरान भी लापरवाही बरती गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

समझाइश पर वे पोस्टमार्टम के लिए राजी

प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिससे सुबह करीब छह बजे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश पर वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।

महिला थाना प्रभारी अरुण वाहने ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी और लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली थाने के बाहर नाराजगी जताई

घटना के बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया और कोतवाली थाने के बाहर भी अपनी नाराजगी जताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरों के साथ कथित मारपीट के आरोपों की भी जांच की जा रही है।


यह भी पढ़ें- संघमित्रा एक्सप्रेस में मुंह छिपाकर लेटा था डकैत, साइबर सेल की सूचना पर आरपीएफ ने जबलपुर में दबोचा