• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

संघमित्रा एक्सप्रेस में मुंह छिपाकर लेटा था डकैत, साइबर सेल की सूचना पर आरपीएफ ने जबलपुर में दबोचा

संदिग्ध उत्तर प्रदेश का सोनभद्र निवासी राहुल कुमार (23) मिला। आरोपित के विरुद्ध विंध्यनगर थाने में डकैती, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं मे...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 05:03:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 05:03:57 PM (IST)
संघमित्रा एक्सप्रेस में मुंह छिपाकर लेटा था डकैत, साइबर सेल की सूचना पर आरपीएफ ने जबलपुर में दबोचा
आरपीएफ की पकड़ में आया संघमित्रा एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा करा आरोपी। सौजन्‍य टीम

HighLights

  1. पूछताछ और फोटो से पहचान की पुष्टि
  2. डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में फरार
  3. आरपीएफ ने सिंगरौली पुलिस को सौंपा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। डकैती समेत कई गंभीर अपराधों में आरोपी ट्रेन में मुंह छिपाकर यात्रा कर रहा था, लेकिन साइबर सेल की सूचना पर आरपीएफ ने उसे जबलपुर स्टेशन पर दबोच लिया। आरोपी संघमित्रा एक्सप्रेस के जनरल कोच में सीट पर लेटा मिला।

पहचान के बाद संबंधित पुलिस के सुपुर्द किया

पूछताछ और फोटो से पहचान की पुष्टि होने पर उसे संबंधित पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खबर के अनुसार, सिंगरौली साइबर सेल से सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस में डकैती का आरोपी छिपकर यात्रा कर रहा है।


जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर पहुंची

ट्रेन सुबह 8:33 बजे जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर पहुंची। इसके बाद उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और स्टाफ ने साइबर सेल की टीम के साथ आगे-पीछे के जनरल कोचों की तलाशी ली।

विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज

इस दौरान संदिग्ध उत्तर प्रदेश का सोनभद्र निवासी राहुल कुमार (23) मिला। आरोपित के विरुद्ध विंध्यनगर थाने में डकैती, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज है। आरपीएफ ने उसे सिंगरौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में नो एंट्री ड्यूटी को लेकर टीआई से विवाद में दांत तोड़े, वर्दी फाड़ी; हेड कांस्‍टेबल ही निलंबित