• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पातालकोट झरने में खोई चेक गणराज्य के शाही परिवार की युवती की अंगूठी, दो दिन में मिली

Chhindwara News: चेक गणराज्य के शाही परिवार की युवती इटका क्लेट की सगाई वाली अंगूठी पातालकोट झरने में खो गई थी। स्थानीय आदिवासियों ने दो दिन की कठिन ख...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 27 Apr 2025 07:50:12 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Apr 2025 07:52:04 AM (IST)
पातालकोट झरने में खोई चेक गणराज्य के शाही परिवार की युवती की अंगूठी, दो दिन में मिली
राजकुमारी को मिली अंगूठी।

HighLights

  1. राजकुमारी अपने स्पाइन का इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से कराने के लिए छिंदवाड़ा आई थीं।
  2. पातालकोट भ्रमण के लिए आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश इंडियन टाटा के साथ तामिया पहुंचीं थीं।
  3. अंगूठी ढूंढने पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था, आदिवासियों ने केवल 41 हजार लिए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर पातालकोट से हैरान कर देने वाली खबर आई है। यूरोपीय देश चेक गणराज्य के शाही परिवार की युवती इटका क्लेट की सगाई वाली अंगूठी झरने में खो गई।

दो दिन की मशक्कत के बाद आदिवासियों ने रेत के कणों को चाल से छाना और अंतत: गुमसुम इटका के चेहरे पर फिर खुशी छा गई। शनिवार को वे पातालकोट से रवाना हो गईं। स्थानीय लोगों ने चेक गणराज्य से आई इटका के वहां की राजकुमारी होने का दावा भी किया है।


तामिया हिल स्टेशन पहुंचीं थी

ग्रामीणों के अनुसार चेक गणराज्य की राजधानी प्राग के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली राजकुमारी इटका क्लेट अपने स्पाइन का इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से कराने के लिए छिंदवाड़ा आई थीं। इलाज के बाद उन्होंने पातालकोट भ्रमण का मन बनाया और आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश इंडियन टाटा के साथ तामिया हिल स्टेशन पहुंचीं।

स्थानीय आदिवासियों से मदद मांगी

छोटा महादेव स्थित झरने के पास मस्ती करते हुए उनकी अंगुली से सगाई की कीमती अंगूठी पानी में गिर गई, जिससे वे बेहद दुखी हो गईं। अंगूठी को ढूंढ़ने के तमाम प्रयासों के बाद भी जब सफलता नहीं मिली, तो डॉ. प्रकाश ने पातालकोट के स्थानीय आदिवासियों से मदद मांगी।

आदिवासियों ने मेहनताना मांगा और दो दिन की कठिन खोज के बाद झरने की बालू से राजकुमारी की अंगूठी खोज निकाली। उनकी इस मेहनत और समर्पण ने राजकुमारी को भावुक कर दिया।

पांच लाख नहीं, सिर्फ मेहनताना चाहिए

अंगूठी वापस मिलने की खुशी में इटका ने आदिवासियों को पांच लाख रुपये इनाम देने का प्रस्ताव रखा। इसके बावजूद आदिवासियों ने ईमानदारी दिखाते हुए इसे ठुकरा दिया। उन्होंने केवल अपनी मेहनत की मजदूरी के रूप में 41 हजार रुपये लिए। आदिवासियों ने कहा कि वे हमारी मेहमान हैं और हम अपने मेहमान की मजबूरी का फायदा नहीं उठाना चाहते।