• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में महंगे शौक के लिए अपहरण कर फिरौती मांगने वाले तीन युवक गिरफ्तार

संदेहियों की तलाश में कोतवाली पुलिस ने उन्हें छिंदवाड़ा में गिरफ्तार किया। पूछताछ में अम्मू ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार क...और पढ़ें

By Ashish MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 08:46:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 08:46:29 PM (IST)
छिंदवाड़ा में महंगे शौक के लिए अपहरण कर फिरौती मांगने वाले तीन युवक गिरफ्तार
जांच के दौरान, प्रार्थी ने अपहरणकर्ता में से एक का नाम अम्मू बताया। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. 26 सितंबर को मानसरोवर बस स्टैंड पर बंधक बनाया
  2. खजरी रोड पर सूनसान इलाके में चाकू दिखाई थी
  3. फोन पे से खातों में पैसे ट्रांसफर कराने की कोशिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। महंगे शौक ने युवकों को अपहरण एवं फिरौती मांगने का अपराधी बना दिया है। पुलिस ने अम्मू उर्फ इम्मू शाह (18 वर्ष), उवैश खान (22 वर्ष) और शेख अलमाश उर्फ छोटे (18 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

दो अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। दो अक्टूबर को पवन कुमार चंद्रवंशी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 सितंबर को घटना को अंजाम दिया था।


सूनसान इलाके में चाकू दिखाकर बंधक बनाया

मानसरोवर बस स्टैंड पर खड़ा होकर खजरी की ओर जाने के लिए लिफ्ट मांग रहा था। प्रार्थी द्वारा लिफ्ट देने के बाद, आरोपियों ने उसे गाड़ी में लिफ्ट के बहाने खजरी रोड पर सूनसान इलाके में चाकू दिखाकर बंधक बना लिया।

पैसे ट्रांसफर न करने पर अंगूठा काटने की धमकी

आरोपियों ने प्रार्थी के मोबाइल फोन से फोन पे के माध्यम से विभिन्न खातों में पैसे ट्रांसफर कराने का प्रयास किया और न करने पर अंगूठा काटने की धमकी दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

कोतवाली पुलिस ने छिंदवाड़ा में गिरफ्तार किया

जांच के दौरान, प्रार्थी ने अपहरणकर्ता में से एक का नाम अम्मू बताया। प्रार्थी के खाते से अम्मू के खाते में पैसे ट्रांसफर होने की जानकारी भी मिली। संदेहियों की तलाश में कोतवाली पुलिस ने उन्हें छिंदवाड़ा में गिरफ्तार किया।

स्कूटी और मोटरसाइकिल भी बरामद की

पूछताछ में अम्मू ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। मामले में तीनों आरोपियों से 43,500 रुपये जब्‍त किए गए और घटना में प्रयुक्त स्कूटी तथा प्रार्थी की मोटरसाइकिल भी जब्‍त की है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में लूटपाट और वाहन चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; ऐसे देते थे अंजाम