• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में लूटपाट और वाहन चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; ऐसे देते थे अंजाम

पुलिस के अनुसार नुरूद्दीन अंसारी के खिलाफ गोहलपुर, हनुमानताल, कोतवाली, आधारताल, ओमती और लार्डगंज थानों में लूटपाट, चोरी, मारपीट और अवैध हथियार सहित 11...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 06:55:14 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 06:55:14 PM (IST)
जबलपुर में लूटपाट और वाहन चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; ऐसे देते थे अंजाम
रीवा जिले में उड़ाकी टोल टैक्स के आगे एक ढाबे के पास छिपाकर रखा गया था। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. 25 लाख का माल बरामद किया
  2. दो पर पहले से दर्ज हैं 16 मामले
  3. मुखबिरों की सूचना मिली सफलता

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने लूटपाट और वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवर, इलेक्ट्राॅनिक सामान, पुराने बर्तन और दो पिकअप वाहन समेत करीब 25 लाख रुपये का माल बरामद किया है।

पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं

गिरफ्तार आरोपितों में नुरूद्दीन अंसारी उर्फ अज्जु और मोहम्मद इरशाद को पुलिस ने शातिर लूटपाट करने वाला बताया है। दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दो माह पहले भी की थी चोरी

पूछताछ में नुरूद्दीन ने मोहम्मद इरशाद और भीम उर्फ आदिल के साथ करीब दो माह पहले अमन नगर के एक अन्य मकान में चोरी करना भी स्वीकार किया।

आभूषण और अन्य सामान बरामद

पुलिस ने इरशाद और आदिल की निशानदेही पर फ्रिज, पुराने बर्तन सहित अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से सोने के दो पेंडिल, नथ, झुमकी, टीका, लोंग सहित चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया है।


गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पांडेय ने बताया कि अमन नगर में दो सूने मकानों में चोरी की घटनाओं के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर नुरूद्दीन अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने साथी के साथ अमन नगर स्थित एक मकान में चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।

पिकअप चोरी में दो गिरफ्तार

पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में राजू उर्फ रामगोपाल साहू और सौरभ दहिया को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों ने योजना बनाकर त्रिमूर्तिनगर क्षेत्र से टाटा इंट्रा पिकअप चोरी की थी। चोरी के बाद वाहन को रीवा जिले में उड़ाकी टोल टैक्स के आगे एक ढाबे के पास छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने वाहन बरामद कर लिया।

दो आरोपि‍यों पर पहले से कई मामले

पुलिस के अनुसार नुरूद्दीन अंसारी के खिलाफ गोहलपुर, हनुमानताल, कोतवाली, आधारताल, ओमती और लार्डगंज थानों में लूटपाट, चोरी, मारपीट और अवैध हथियार सहित 11 मामले दर्ज हैं।

न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया

मोहम्मद इरशाद के खिलाफ गोहलपुर, कोतवाली और हनुमानताल थानों में चोरी, लूटपाट, मारपीट, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार सहित पांच मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- बिना ठोस आधार हाई कोर्ट पहुंचे खंडवा-मंदसौर के दो डाॅक्टर, 20 हजार रुपये जुर्माना