छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में शनिवार सुबह फिर दो बच्चों की मौत, डॉक्टर पर एफआईआर कराने की तैयारी में परिवार
Chhindwara District Hospital: महिला कल रात से ही दर्द से तड़प रही थी और सीजर करने की मांग की जा रही थी, परंतु डॉक्टर ध्यान नहीं दे रहे थे। लापरवाही से बच्चों की मौत हो गई।
Publish Date: Sat, 24 Oct 2026 09:03:16 AM (IST)Updated Date: Sat, 24 Oct 2026 09:15:34 AM (IST)
छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में फिर दो बच्चों की मौत।HighLights
- तीन दिन पहले भी जिला अस्पताल में हुइ थी बच्चों की मौत
- इस पर बच्चों के परिवार वालों ने हंगामा कर चक्काजाम किया था
- अब फिर बच्चों की मौत होने पर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय में शनिवार सुबह फिर से दो बच्चों की मौत हो गई। 3 दिन पहले ही बच्चों की मौत होने के बाद परिजनों द्वारा अस्पताल में हंगामा और चक्का जाम किया गया था। कोई विशेष कार्रवाई नहीं होने के कारण आज वापस दो बच्चे लापरवाही का शिकार हो गए।
पीड़ित परिवार अस्पताल में हंगामा का करने की तैयारी में है। डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर करने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला कल रात से ही दर्द से तड़प रही थी और सीजर करने की मांग की जा रही थी परंतु डॉक्टर ध्यान नहीं दे रहे थे परिजन ऐसा आरोप लगा रहे हैं कि डॉक्टर के लापरवाही से बच्चों की मौत हो गई।