• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में हंगामा, शराबी युवक ने एलईडी स्क्रीन पर टैबलेट फेंकी

दशहरा मैदान में आयोजित 'सेवा ज्योति यात्रा' के दौरान एक युवक द्वारा उपद्रव मचाए जाने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र ...और पढ़ें

By Ashish MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 03:56:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 03:56:08 PM (IST)
छिंदवाड़ा में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में हंगामा, शराबी युवक ने एलईडी स्क्रीन पर टैबलेट फेंकी
आरोपी को हिरासत में लेती सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई
  2. दशहरा मैदान में 'सेवा ज्योति यात्रा' का कार्यक्रम था
  3. केंद्र सरकार की योजनाएं प्रदर्शित की जा रही थीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। दशहरा मैदान में एक शराबी युवक ने स्क्रीन पर टैबलेट फेंक दिया, जिससे कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

सरकार की विभिन्न योजनाएं प्रदर्शित की जा रही थीं

दशहरा मैदान में 'सेवा ज्योति यात्रा' का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मंच पर लगी एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का भाषण और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं प्रदर्शित की जा रही थीं।

हरकत से वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई

पातालेश्वर वार्ड निवासी सुधीर यादव (उम्र करीब 40 वर्ष) वहां पहुंचा और उसने स्क्रीन की ओर टैबलेट फेंक दिया। इस अचानक हुई हरकत से वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई।

तुरंत हिरासत में ले लिया और कोतवाली थाना ले गई

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया और कोतवाली थाना ले गई।

कोतवाली थाना प्रभारी (टीआई) आशीष धुर्वे ने बताया कि आरोपी सुधीर यादव अत्यधिक नशे की हालत में था। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवक बोला कि केंद्र सरकार की योजनाओं से सहमत नहीं

पूछताछ के दौरान युवक का कहना था कि वह केंद्र सरकार की योजनाओं से सहमत नहीं है और उसका तर्क था कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लागू करने से पहले उसकी सहमति ली जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के मेडिकल काॅलेज की फरार कैशियर पर तीन हजार का इनाम, चार आरोपी गिरफ्तार