• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Who is Payal Dhare: कौन है छिंदवाड़ा जिले की गेमर पायल धारे, जिन्होंने पीएम मोदी से की मुलाकात

पीएम मोदी से मुलाकात करने वाली गेमर पायल धारे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली है। उन्होंने भिलाई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 10:25:16 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Apr 2024 11:33:14 AM (IST)
Who is Payal Dhare: कौन है छिंदवाड़ा जिले की गेमर पायल धारे, जिन्होंने पीएम मोदी से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के टॉप 7 गेमर्स से मुलाकात की, जिसमें पायल धारे भी शामिल थीं

HighLights

  1. पीएम मोदी ने टॉप 7 गेमर्स से की मुलाकात
  2. छिंदवाड़ा की पायल धारे भी पीएम से मिली
  3. पायल ने भिलाई से की है इंजीनियरिंग की पढ़ाई

Who is Payal Dhare डिजिटल डेस्‍क, छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के टॉप गेमर्स से बात की। इन गेमर्स में पायल धारे नामक युवती भी शामिल थीं, जो कि मध्‍य प्रदेश की ही रहने वाली है। पायल के यूट्यूब पर करीब 37 लाख सब्सक्राइबर्स है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई है। वे देश की एकमात्र महिला ऑनलाइन गेमर हैं।

पायल धारे छिंदवाड़ा जिले के गांव उमरानाला की रहने वाली है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भिलाई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई है। उन्होंने 2019 में गेमिंग की दुनिया में कदम रखा था और इसमें पायल अब काफी सफल भी हो चुकी हैं।


naidunia_image

पीएम मोदी ने 7 गेमर्स से की मुलाकात

गौरतलब है कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के टॉप-7 गेमर्स के साथ मुलाकात की। जिसका पूरा वीडियो आज जारी किया गया। पीएम मोदी और गेमर्स के बीच रोचक संवाद हुआ। पीएम मोदी ने अनिमेष अग्रवाल, मिथिलेश पाटणकर, पायल धारे, नमन माथुर और अंशू बिष्ट के साथ बात की और इनकी सक्सेस स्टोरी को जाना। इस दौरान गेमर्स ने पीएम मोदी को नमो-OP नाम दिया। OP का मतलब Over Powered.