• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में 40 हजार रुपये मांगने वाला 23 मिनट का ऑडियो वायरल, एसआई की बातचीत से हड़कंप

ऑडियो में कथित तौर पर पैसों की मांग और प्रकरण को लेकर बातचीत होने की बात सामने आ रही है। हालांकि ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसमें मौजूद आवाजों की पहचान होना शेष है।

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 01:32:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 01:32:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दमोह में 40 हजार रुपये मांगने वाला 23 मिनट का ऑडियो वायरल, एसआई की बातचीत से हड़कंप
गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने और हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिलने की धमकी देने का आरोप।

HighLights

  1. एसआई अरविंद राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  2. करिया पीपर के मगरोन निवासी ने की शिकायत
  3. शिकायत करके झूठा फंसाए जाने की बात कही थी

नईदुनिया न्यूज, हटा । सागौन के पेड़ कटाई के मामले में 40 हजार रुपये की कथित अवैध मांग और पैसे नहीं देने पर गंभीर धाराओं में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

आरोपों के बीच आडियो भी वायरल

हटा थाने में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक एसआई पर लगे इन आरोपों के बीच करीब 23 मिनट का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है।

ऑडियो थाना में बातचीत के दौरान रिकाॅर्ड किया

बताया जा रहा है कि यह ऑडियो थाना में बातचीत के दौरान रिकाॅर्ड किया गया जिसमें एक महिला, पुरुष और पुलिस अधिकारी के बीच बातचीत सुनाई दे रही है।

एसआई अरविंद राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मामले में ग्राम करिया पीपर थाना मगरोन निवासी मीनेश रैकवार ने पुलिस अधीक्षक दमोह को लिखित शिकायत देकर एसआई अरविंद राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हटा थाने में अपराध दर्ज

शिकायत अनुसार सागौन के पेड़ काटने की शिकायत के आधार पर मीनेश और उसके पिता गोविंद रैकवार के खिलाफ हटा थाने में अपराध क्रमांक 179/2026 दर्ज किया गया है।

झूठा फंसाए जाने की बात कही थी

आवेदक का दावा है कि उसने इस मामले में 22 मई को ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर खुद को झूठा फंसाए जाने की बात कही थी।

सागौन की लकड़ी जब्ती की कार्रवाई

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि दो नवंबर को एसआई अरविंद राय ने फोन कर उसे और उसके पिता को थाने बुलाया। दोपहर करीब तीन बजे जब वे अपनी मां जयरानी और गांव के डब्बू रजक के साथ थाने पहुंचे तो सागौन की लकड़ी जब्त करने और मामले में कार्रवाई की बात कही गई।

जमानत नहीं मिलने की धमकी देने का आरोप

कथित तौर पर 40 हजार रुपये की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर छोटा मामला बनाने के बजाय गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने और हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिलने की धमकी देने का आरोप है।

अंधेरे में रखकर पिता से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए

शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि उससे और उसके पिता से कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए लेकिन यह नहीं बताया गया कि किस उद्देश्य से हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। पैसे देने से इनकार करने पर करीब तीन घंटे तक थाने में बैठाए रखने का आरोप भी लगाया गया है। आवेदक ने थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग करते हुए अपनी मां और साथ गए व्यक्ति को घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताया है।


ऑडियो और सीसीटीवी जांच से सामने आ सकती है सच्चाई

अब इस पूरे मामले में 23 मिनट का वायरल ऑडियो जांच का अहम आधार बन सकता है, यदि ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि होती है तो बातचीत से कथित मांग और दबाव बनाए जाने के आरोपों की पड़ताल में मदद मिल सकती है।

एसआई अरविंद राय का कहना है कि दोनों पर हटा थाना में प्रकरण दर्ज है दोनों को बुलाया गया था मेरे द्वारा कोई पैसे नहीं मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ें- 'सुप्रीम' निर्देशों का हवाला, एमपी-एमएलए के मुकदमे वापस लेने की अर्जी पर HC ही करेगा फैसला

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।