• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में जहरीली शराब कांड का मजाक पड़ा भारी, जन्मदिन पार्टी में भाजपा नेता की गले की फांस बना

अनेक जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया था इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद राहुल सिंह लोधी और मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डाॅ. रामकृष्ण कुस...और पढ़ें

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 09:50:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 09:50:33 PM (IST)
दमोह में जहरीली शराब कांड का मजाक पड़ा भारी, जन्मदिन पार्टी में भाजपा नेता की गले की फांस बना
दमोह-पथरिया मार्ग पर स्थित कक्कू ढाबा एवं मैरिज गार्डन में आयोजित जन्मदिन पार्टी के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधि। नईदुनिया 

HighLights

  1. वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
  2. कार्यक्रम में छोटी सी गलती के कारण काफी नुकसान
  3. भाजपा नेता अपना स्पष्टीकरण देते हुए परेशान हैं अब

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। राजनीति में कब क्या हो जाए कोई भरोसा नहीं है, जन्मदिन पार्टी के बहाने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल के पति और भाजपा नेता गौरव पटेल ने अपने जन्मदिन की पार्टी में क्षेत्र के हजारों लोगों को बुलाया था।

बंडा के जहरीले शराब कांड का मजाक भारी पड़ा

स्थानीय विधायक और मंत्री लखन पटेल ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी थी, इसी कार्यक्रम में बुंदेली राई के दौरान बंडा के जहरीले शराब कांड का मजाक बनाए जाने का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होने से भाजपा नेता की गले की फांस बन गया है।


आगामी चुनाव की रणनीति के तहत आयोजित कार्यक्रम

पार्टी में जहां बुंदेली राई के दौरान गायक ने गाने के बोल में कहा अरे पौआ न पियो घने घने बंडा में मर गए कउ जने की लाइन ने तहलका मचा दिया और अब भाजपा नेता अपना स्पष्टीकरण देते हुए परेशान हैं। वहीं आगामी चुनाव की रणनीति के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छोटी सी गलती के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस अवसर पर ठहाके लगाते दिखाई दे रहे हैं

कार्यक्रम के दौरान दो महिला डांसर डांस करती हुई नजर आ रही है, जबकि सामने बैठे नेता और अन्य लोग इस अवसर पर ठहाके लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार ही तेजी से वायरल हो रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल के पति हैं गौरव पटेल

बताया जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल के पति गौरव पटेल का 12 सितंबर को जन्मदिन था और यह आयोजन दमोह-पथरिया मार्ग पर स्थित कक्कू ढाबा एवं मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया था। यहां पर बुंदेली गायक महिपाल ठाकुर बुंदेली राई प्रस्तुत कर रहे थे और मंच पर नृत्यांगनाएं अपनी प्रस्तुति दे रही थीं।

भाजपा नेता कार्यकर्ता काफी उत्साह में रहे

इसी दौरान गायक द्वारा सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब में हुई मौतों को लेकर गाने में उक्त लाइन बोल रहे थे। इतना ही नहीं इस आयोजन में इस गंभीर घटना के बाद भी उक्त लाइनों में वहां पर उपस्थित भाजपा नेता कार्यकर्ता काफी उत्साह के साथ इसे मजाक में ले रहे थे।

कुछ दिन पहले उप निरीक्षक से हुआ था विवाद

उल्लेखनीय है कि जिस ढाबा मैरिज गार्डन में यह जन्मदिन पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी कक्कू ढाबा में कुछ दिन पहले पथरिया पुलिस द्वारा अवैध शराब की सूचना मिलने पर कार्रवाई हेतु पुलिस पहुंची थी तो कार्रवाई के दौरान ढाबा संचालक ने पुलिस से अभद्रता किए जाने की बात भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

राजनीतिक दबाव की चलते मामला शांत कर दिया

आरोप है कि बाद में राजनीतिक दबाव की चलते मामला शांत कर दिया गया था। ऐसे में इस स्थान पर आयोजित जन्मदिन पार्टी में शराब पर हुई मौतों के संबंध में इस प्रकार का गाना गाए जाने को लेकर मामला काफी चर्चाओं में आ गया है।

आखिर लखन पटेल क्यों नहीं शामिल हुए

यहां पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया और जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में स्थानीय विधायक और राज्यमंत्री लखन पटेल द्वारा शामिल न होना अपने आप में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस बार लखन पटेल को टिकट नहीं मिलेगी

अपरोक्ष रूप से इस विधानसभा क्षेत्र के अन्य दावेदारों के मन में अब यह बात आ गई है कि इस बार विधानसभा चुनाव में लखन पटेल को टिकट नहीं मिलेगी, जिस कारण से अब यह अपने आप को इस विधानसभा क्षेत्र का सशक्त दावेदार मान रहे हैं।

जन्मदिन का आयोजन चुनाव से जोड़ा जा रहा

यही कारण है कि जन्मदिन के नाम पर इतना बड़ा आयोजन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बुलाकर किया गया। इसके पहले इस प्रकार का कोई आयोजन न होना भी इसी कड़ी में जोड़ा जा रहा है।

भीड़ से घिरे थे, गाने के बोल नहीं सुन सके

जिला पंचायत अध्यक्ष पति गौरव पटेल का कहना है कि वह काफी भीड़ से घिरे हुए थे। इस कारण से उस गाने के यह बोल नहीं सुन सके और कलाकार का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं।

यह भी पढ़ें- पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम के अधिवक्ता बोले - राजनीतिक दबाव और रंजिश के चलते फंसाया