• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में स्कूल के सामने 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से बच्‍चों की मौत, दो वर्ष से नहीं दिया ध्‍यान

बारिश के कारण गड्ढा पूरी तरह पानी से भर गया था। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार गड्ढा भरवाने या सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की क्योंकि यह स्...और पढ़ें

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 08:37:32 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 08:37:32 AM (IST)
दमोह में स्कूल के सामने 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से बच्‍चों की मौत, दो वर्ष से नहीं दिया ध्‍यान
भविष्य यादव व सोनू यादव के जीवित अवस्था का चित्र। सौजन्‍य स्‍वजन

HighLights

  1. गांव के एक युवक ने पेट्रोल पंप निर्माण के लिए खुदवाया था
  2. जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में हुआ हादसा
  3. गांव में शोक की लहर, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह/हटा/मडि़यादो। जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में हादसे में पानी से भरे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

गांव के एक युवक ने पेट्रोल पंप निर्माण के लिए खुदवाया था

घटना के बाद गांव में शोक की लहर है जबकि स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के एक युवक द्वारा पेट्रोल पंप निर्माण के लिए करीब दो वर्ष पहले यह गड्ढा खुदवाया गया था जिसे खुला छोड़ दिया गया।

सोनू पांचवीं और भविष्य छठवीं का छात्र था

मृतकों की पहचान सोनू यादव 10 वर्ष पिता लखन यादव और भविष्य यादव 11 वर्ष पिता संजू यादव के रूप में हुई है। सोनू कक्षा पांचवीं और भविष्य कक्षा छठवीं का छात्र था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए हटा सिविल अस्पताल लाए गए


बारिश के कारण गड्ढा पूरी तरह पानी से भर गया था

स्वजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि सेमरा गांव में हीरालाल यादव की जमीन पर रजपुरा निवासी कनछेदी जैन द्वारा पेट्रोल पंप खोलने के उद्देश्य से करीब दो वर्ष पहले बड़ा गड्ढा खुदवाया गया था। बारिश के कारण गड्ढा पूरी तरह पानी से भर गया था।

कई बार गड्ढा भरवाने या सुरक्षा व्यवस्था की मांग की

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार गड्ढा भरवाने या सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की क्योंकि यह स्कूल के सामने स्थित है और बच्चों के लिए खतरा बना हुआ था लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

बच्चों को बाहर निकालकर तत्काल हटा सिविल अस्पताल ले गए

सोमवार दोपहर दोनों बच्चे अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे, इसी दौरान वे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए और डूबने लगे। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण गड्ढे में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकालकर तत्काल हटा सिविल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही रजपुरा थाना पुलिस और हटा एसडीओपी कृष्णपाल सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे तथा स्वजनों से घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

रजपुरा थाना प्रभारी शिवनारायण यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार संबंधित गड्ढा पेट्रोल पंप निर्माण के लिए खुदवाया गया था। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है, स्वजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कैंसर के कारण रद्द हुई शादी, होटल को लौटाने होंगे ₹3.50 लाख, जबलपुर उपभोक्ता कोर्ट का राहत भरा फैसला