• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में चाबी लगाकर छोड़े ई-रिक्शे को बच्चों ने किया चालू, पलटा और दबने से गई जान

घटना के बाद स्वजनों ने तत्काल ई-रिक्शा के नीचे से बच्चे को बाहर निकाला और उपचार के लिए हिंडोरिया अस्पताल पहुंचाया।

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 02:24:47 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 02:24:47 PM (IST)
दमोह में चाबी लगाकर छोड़े ई-रिक्शे को बच्चों ने किया चालू, पलटा और दबने से गई जान
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. ई-रिक्शा के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था
  2. नीचे दबने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया
  3. अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के सुरखी उमरिया गांव में दर्दनाक हादसे में साढ़े तीन साल के मासूम की जान चली गई।

घर के बाहर खड़ा था, बच्चे चालू करके बैठे

घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा में चाबी लगी होने के कारण बच्चे खेल-खेल में उसे चालू कर बैठे। अचानक ई-रिक्शा आगे बढ़ा और पलट गया। उसके नीचे दबने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ई-रिक्शा के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था

सुरखी उमरिया निवासी देवेंद्र अहिरवार का साढ़े तीन वर्षीय पुत्र अजीत घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। ई-रिक्शा में चाबी लगी हुई थी, इसी दौरान खेलते समय एक बच्चे ने चाबी घुमा दी जिससे ई-रिक्शा चालू होकर आगे बढ़ गया और अचानक पलट गया।


तत्काल ई-रिक्शा के नीचे से बच्चे को बाहर निकाला

हादसे में अजीत ई-रिक्शा के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्वजनों ने तत्काल ई-रिक्शा के नीचे से बच्चे को बाहर निकाला और उपचार के लिए हिंडोरिया अस्पताल पहुंचाया।

मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी

प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, हालांकि मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम कराया

अस्पताल से मर्ग डायरी मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम कराया और शव स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में पटाखा दुकानों को लेकर सर्तकता, अस्थाई में सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।