• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

मारपीट के बाद जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदे पति-पत्नी व बेटी, तीनों घायल, एक मासूम गाड़ी में ही छूटी

आरोपियों के ट्रेन में दिखाई देने की आशंका के चलते घबराए पति-पत्नी ने बांदकपुर रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से अपनी ढाई साल की बेटी को साथ लेकर छलांग लगा दी।

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 04:38:03 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 04:38:03 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मारपीट के बाद जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदे पति-पत्नी व बेटी, तीनों घायल, एक मासूम गाड़ी में ही छूटी
हमलावरों के डर से चलती ट्रेन से कूदे पति-पत्नी व बेटी।

HighLights

  1. हमलावरों के डर से चलती ट्रेन से कूदे पति-पत्नी व बेटी
  2. बांदकपुर के पास चलती दयोदय एक्सप्रेस से कूदे दंपति
  3. ट्रेन में अकेली रह गई 2 साल की बच्ची को RPF ने संभाला

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। गुना रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से मारपीट किए जाने के बाद जान बचाकर भाग रहे पति-पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ दयोदय एक्सप्रेस में सवार हो गए। ट्रेन किस दिशा में जा रही है, इसकी जानकारी नहीं होने के कारण वे दमोह की ओर पहुंच गए। इसी दौरान पीछे से आरोपितों के ट्रेन में दिखाई देने की आशंका के चलते घबराए पति-पत्नी ने शनिवार सुबह करीब 6 बजे बांदकपुर रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से अपनी ढाई साल की बेटी को साथ लेकर छलांग लगा दी।

हादसे में दोनों पति-पत्नी और उनके साथ मौजूद बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी दो वर्षीय दूसरी बेटी ट्रेन में ही छूट गई। उसे कटनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सकुशल उतार लिया।

108 एंबुलेंस से दमोह जिला अस्पताल पहुंचाए गए तीनों घायल

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान भगीरथ आदिवासी (29), उसकी पत्नी सविता आदिवासी (22) और ढाई वर्षीय बेटी रितिका के रूप में हुई है। परिवार गुना जिले के आरोन का निवासी बताया गया है। वहीं दो वर्षीय बेटी ऋतु ट्रेन में सुरक्षित रह गई थी।


मायके से लौटते समय गुना स्टेशन पर हुआ विवाद

जिला अस्पताल में उपचाररत सविता ने बताया कि वह अपने मायके अशोकनगर से पति और दोनों बेटियों के साथ गुना रेलवे स्टेशन पहुंची थी। परिवार को वहां से आरोन जाना था। इसी दौरान स्टेशन पर कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया।

सविता के मुताबिक, विवाद का कोई स्पष्ट कारण नहीं था और उन लोगों ने अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए सामने खड़ी ट्रेन में वे परिवार सहित सवार हो गए।

डर के कारण चलती ट्रेन से लगाई छलांग

सविता ने बताया कि ट्रेन दमोह की ओर जा रही थी, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। उन्हें लगा कि मारपीट करने वाले लोग और उनके साथी ट्रेन में भी पीछे आ रहे हैं। इसी डर के चलते जब ट्रेन दमोह स्टेशन पार कर बांदकपुर के समीप पहुंची तो पति-पत्नी ने अपनी बेटी को साथ लेकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। उन्हें लगा कि यदि वे वहीं रहे तो हमलावर उन्हें नहीं छोड़ेंगे। इस घटनाक्रम में उनकी दूसरी बेटी ऋतु ट्रेन में ही रह गई।

यह भी पढ़ें- इंदौर DAVV में बदलेगा पढ़ाई का ढर्रा, इंडस्ट्री की जरूरत के मुताबिक शुरू होंगे नए कोर्स

कटनी आरपीएफ ने बच्ची को सुरक्षित उतारा

घायलों के अस्पताल पहुंचने के बाद आरपीएफ ने कटनी आरपीएफ को सूचना दी कि दयोदय एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक छोटी बच्ची अकेली बैठी है, जिसके माता-पिता ट्रेन से कूद गए हैं। सूचना पर कटनी आरपीएफ ने सुबह करीब 8:30 बजे कटनी रेलवे स्टेशन पर बच्ची को सकुशल ट्रेन से उतार लिया। इसके बाद प्रधान आरक्षक पूनम भंडारी और कृष्ण स्नेही पांडे बच्ची को लेकर दमोह पहुंचे।

बाल कल्याण समिति के माध्यम से परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया

फिलहाल घायल पति-पत्नी और उनकी बेटी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं सुरक्षित मिली दो वर्षीय ऋतु को बाल कल्याण समिति के माध्यम से उसके नाना-नानी के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। घायलों का कहना है कि मारपीट करने वाले लोगों को वे नहीं जानते और न ही उनकी पहचान या निवास के बारे में कोई जानकारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।