• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

दमोह में कर्ज लेकर दिए 8.80 लाख रुपये, नौकरी तो नहीं मिली अब पैसा मांगने पर मिल रही धमकी

पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने और उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

By Sunil GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 12:40:10 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 12:51:48 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दमोह में कर्ज लेकर दिए 8.80 लाख रुपये, नौकरी तो नहीं मिली अब पैसा मांगने पर मिल रही धमकी
शिकायतकर्ताओं के अनुसार आरोपी हटा क्षेत्र के नोहटा थाने के रहने वाले हैं। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. झांसा देकर ऐंठी रकम नहीं दे रहे वापस
  2. रकम ब्याज सहित लौटाने का भरोसा दिया था
  3. आरोपी हटा क्षेत्र के नोहटा थाने के निवासी

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों से उनकी बेटियों को नौकरी दिलाने और रकम ब्याज सहित वापस करने का भरोसा देकर कुल आठ लाख 80 हजार रुपये ले लिए गए।

गुमराह करने के साथ धमकियां भी

न तो किसी को नौकरी दिलाई गई और न ही तय समय पर रकम वापस की गई। अब जब पीड़ित अपने पैसे मांग रहे हैं तो उन्हें बहाने बनाकर गुमराह करने के साथ धमकियां भी दी जा रही है।

आरोपी हटा क्षेत्र के नोहटा के निवासी

पांच पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई की मांग की। शिकायत में रामचंद्र अहिरवार, मोतीलाल अहिरवार, देवचंद अहिरवार सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार आरोपी हटा क्षेत्र के नोहटा थाना अंतर्गत निवासी बताए गए हैं।


नर्स की नौकरी का भरोसा देकर लिए 8.80 लाख

पीड़ित अशोक अहिरवार निवासी भीकमपुर रैतवारी थाना बंडा जिला सागर ने बताया कि आरोपियों ने उनकी बेटी चांदनी अहिरवार को नर्स की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था।

काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिली

इस नाम पर उनसे चार किस्तों में आठ लाख 80 हजार रुपये ले लिए गए। काफी समय बीत जाने के बाद भी बेटी को नौकरी नहीं मिली, अब जब वह अपनी रकम वापस मांग रहे है तो उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।

किसी से 40 हजार तो किसी से एक लाख रुपये लिए

  • शिकायत में अन्य पीड़ितों ने भी अलग-अलग तरीके से रकम लेने और अधिक राशि लौटाने का भरोसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं।
  • रूप सिंह अहिरवार निवासी बरई थाना कटारा जिला भोपाल ने बताया कि उनसे 40 हजार रुपये लेकर ब्याज सहित एक लाख रुपये लौटाने का वादा किया गया था।
  • आशाराम अहिरवार निवासी बमोरी खुर्द थाना बंडा के अनुसार करीब पांच माह पहले उनसे एक लाख रुपए लेकर पांच लाख रुपये लौटाने की बात कही गई थी।
  • गिरधारी अहिरवार निवासी सुजारा थाना बकस्वाहा जिला छतरपुर ने 50 हजार रुपये लेकर ब्याज सहित डेढ़ लाख रुपए देने का आश्वासन दिए जाने का आरोप लगाया है।
  • पौड़ी आश्रम फतेहपुर निवासी बिहारी अहिरवार ने भी बताया कि उनसे एक लाख रुपये लेकर पांच लाख रुपये वापस करने का वादा किया गया था।

रकम मांगने पर बना रहे बहाने

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने रकम लेते समय बड़े-बड़े आश्वासन दिए थे, लेकिन अब पैसा वापस मांगने पर टालमटोल कर रहे हैं। नौकरी दिलाने और ब्याज सहित रकम लौटाने के नाम पर लोगों को लंबे समय तक भरोसे में रखा गया।

यह भी पढ़ें- MP में लिफ्ट के लिए नया कानून; रजिस्ट्रेशन और थर्ड पार्टी बीमा जरूरी, ऑडिट भी होगा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।