
नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। जबलपुर-दमोह मार्ग पर शुक्रवार की रात्रि देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत चिरई चोंच के पास एक हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई, एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
बताया गया है कि मां और बेटा जब वापस बाइक से आ रहे थे इस दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामकृष्ण के बड़े भाई खिलान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बुआ के यहां बंदरकोला जबेरा गांव में तेरहवीं का कार्यक्रम था।
उनकी मां मछली बहू और छोटा भाई रामकृष्ण बाइक से शुक्रवार शाम कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। उन्हें फोन पर घटना की जानकारी मिली, जब वे जिला अस्पताल पहुंचे तो भाई और मां के शव देखे, उन्हें घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है।
घटना की खबर मिलते ही जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल भी जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मृतक नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र के रहने वाले थे और जबेरा के पास एक तेरहवीं कार्यक्रम में जा रहे थे। शवों को जिला अस्पताल की मरर्चुरी में रखा गया था, शनिवार सुबह पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए गए। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में दमोह देहात थाना प्रभारी धमेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत चिरई चोंच के पास इस घटना में रामकृष्ण सिंह पुत्र बंधू सिंह 35 वर्ष और उनकी मां मंजली बहू 65 निवासी कल्याण पुरा नरसिंहगढ़ के रूप हुई।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के होटल ग्रैंड रेजिडेंसी में बिजली चोरी, कनेक्शन काटा, अब होगी 10 लाख की रिकवरी