• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के होटल ग्रैंड रेजिडेंसी में बिजली चोरी, कनेक्शन काटा, अब होगी 10 लाख की रिकवरी

विभाग का कहना है कि विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। मीटर की कार्यप्रणाली प्रभावित करने या बिजली चोरी की स्थिति पाए...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 05:46:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 05:46:10 PM (IST)
जबलपुर के होटल ग्रैंड रेजिडेंसी में बिजली चोरी, कनेक्शन काटा, अब होगी 10 लाख की रिकवरी
मीटर में शंट लगाकर खपत प्रभावित करने का मामला सामने आया। नईदुनिया

HighLights

  1. धारा 135 में पंचनामा किया गया
  2. मीटर के साथ बाहरी तंत्र (शंट) लगाए
  3. मीटर की खपत को प्रभावित किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर संभाग विजयनगर के एकता नगर फीडर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चल रही जांच में विद्युत विभाग की टीम ने होटल ग्रैंड रेजिडेंसी में अनियमितता पकड़ी है। चेकिंग के दौरान होटल में लगे विद्युत मीटर की जांच की गई, जिसमें मीटर के साथ बाहरी तंत्र (शंट) लगाए जाने की स्थिति सामने आई। विभाग के अनुसार इस माध्यम से मीटर की खपत को प्रभावित कर विद्युत चोरी की जा रही थी।

धारा 135 के तहत पंचनामा

विद्युत मीटर में बाहरी तंत्र लगाए जाने को विभाग ने विद्युत चोरी की श्रेणी में माना। मामले में भारतीय विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत मौके पर जांच और पंचनामा कार्रवाई की गई। विभागीय आकलन के आधार पर होटल पर करीब 10 लाख रुपये की रिकवरी निर्धारित की गई है।


होटल का बिजली कनेक्शन नियमानुसार काट दिया

पंचनामा कार्रवाई पूरी होने के बाद विद्युत विभाग की टीम ने होटल का बिजली कनेक्शन नियमानुसार काट दिया। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मीटर की कार्यप्रणाली को प्रभावित करने के लिए किसी भी तरह का बाहरी तंत्र लगाना गंभीर अनियमितता है। जांच के दौरान ऐसी स्थिति मिलने पर विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है।

जांच के दौरान सामने आई अनियमितता

विद्युत विभाग की टीम ने होटल परिसर में विद्युत आपूर्ति और मीटर की स्थिति की जांच की। इसी दौरान मीटर से जुड़े बाहरी तंत्र की जानकारी सामने आई। विभाग ने आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के साथ पंचनामा कार्रवाई पूरी की और इसके बाद कनेक्शन काट दिया।

उपभोक्ताओं को छेड़छाड़ नहीं करने की हिदायत

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली मीटर और कनेक्शन के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें। मीटर की कार्यप्रणाली प्रभावित करने या बिजली चोरी की स्थिति पाए जाने पर विद्युत अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

आवश्यक दस्तावेजी और पंचनामा कार्रवाई पूरी

कार्रवाई के दौरान प्रबंधक आईटी अमित सिंह, कनिष्ठ अभियंता भरत भानेश तथा लाइन कर्मचारी दिनेश श्रीवास्तव और महेंद्र दुबे मौजूद रहे। टीम ने आवश्यक दस्तावेजी और पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद विद्युत कनेक्शन काट दिया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के मिलौनीगंज में पोल गिरे, खंभा गिरता देख लोगों ने चिल्लाकर नीचे कूदने को कहा