
नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। देहात थाना क्षेत्र में कार सवार महिला के साथ छेड़छाड़ और उसके पति व स्वजनों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने जबलपुर नाका चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पति-पत्नी अपने दो अन्य परिजनों के साथ कार से जबलपुर से दमोह लौट रहे थे। इसी दौरान तेजगढ़ से ही दमोह पासिंग स्विफ्ट कार में सवार कुछ लोग उनका पीछा करने लगे।
आरोप है कि रास्ते में आरोपियों ने अपनी कार आगे-पीछे लगाकर पीड़ित परिवार को परेशान किया। इस दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ भी की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से मंडी की ओर भाग निकले।
पीड़ित परिवार ने घटना में इस्तेमाल की गई कार की तस्वीर भी उपलब्ध कराई है जिसका पंजीयन क्रमांक एमपी 34 सीए 1830 बताया जा रहा है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार जबलपुर नाका चौकी पहुंचा और आवेदन देकर आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में पेट्रोल पंप पर डकैती डालने से पहले ही चार गिरफ्तार, 10 वारदातों का किया खुलासा