• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP के दतिया में साथियों के साथ मंदिर के दर्शन कर लौट रही 11वीं की छात्रा से 5 लोगों ने किया गैंगरेप

मध्यप्रदेश के दतिया शहर के सुनसान इलाके में स्थित उडनू की टोरिया मंदिर पर अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर सवार होकर दर्शन करने गई 11वीं की नाबालिग छा...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 23 Aug 2025 12:32:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Aug 2025 02:07:46 PM (IST)
MP के दतिया में साथियों के साथ मंदिर के दर्शन कर लौट रही 11वीं की छात्रा से 5 लोगों ने किया गैंगरेप
16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप

HighLights

  1. मंदिर दर्शन करने गई 11वीं की नाबालिग से गैंगरेप।
  2. परिचितों पर भी जबरन दुष्कर्म करने का दबाव बनाया।
  3. पुलिस ने इस मामले में आरोपितों पर मामला दर्ज किया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। शहर के सुनसान इलाके में स्थित उडनू की टोरिया मंदिर पर अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर सवार होकर दर्शन करने गई 11वीं की नाबालिग छात्रा के साथ पांच लोगों द्वारा गैंगरेप किया गया। घटना शुक्रवार की बताई जाती है, जिसका मामला पुलिस देर रात दर्ज कर सकी।

घटना को लेकर नाबालिग के स्वजन व ग्रामीणों ने देर रात तक सिविल लाइन थाने को घेरे रखा। उन्होंने घटना को लेकर पुलिस के सामने विरोध जताया। इसके बाद पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई।

घटना के संबंध में एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि ग्राम गुलमऊ थाना उनाव निवासी 16 साल की नाबालिग छात्रा अपने दो परिचितों के साथ स्कूटी पर सवार होकर जंगल में स्थित उडनू की टोरिया मंदिर पर दर्शन करने के लिए गई थी, जहां कुछ बदमाश किस्म के लोग भी पहले से ही मौजूद थे।


बदमाशों ने इन तीनों को डराया धमकाया और इसके बाद नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान बदमाशों ने नाबालिग छात्रा के साथ आए परिचितों पर भी जबरन दुष्कर्म करने के लिए दबाव बनाया। साथ ही इस घटना का वीडियो भी बना लिया ।

naidunia_image

इसी दौरान वहां कुछ लोग पहुंच गए, जिन्होंने उनमें से एक आरोपित हरगोविंद पाल को पकड़ लिया। हरगोविंद को पुलिस के हवाले किया गया है। साथ ही, नाबालिग छात्र को लेकर पुलिस थाने आए, जहां यह मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- कटनी रोहित हत्याकांड! SIT पर बहन ने उठाए सवाल, व्यापारी पर लगाया साजिश का आरोप... आत्मदाह की दी धमकी

बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा दतिया में अपने स्कूल की ड्रेस लेने आई थी। इसी दौरान उसे परिचित ने फोन किया था और मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद भी यह तीनों स्कूटी पर सवार होकर उडनू टोरिया मंदिर पर दर्शन करने गए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपित देव, सचिन, हरगोविंद पाल, करण यादव एवं पंकज यादव पर मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार चारों आरोपितों की तलाश कर रही है।