• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

MP में जैसलमेर जैसे बस हादसे में बाल-बाल बचे 40 यात्री, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, बाइक सवार दो की मौत

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया में जैसलमेर(राजस्थान) में पिछले दिनों हुए बस हादसे की तरह का हादसा हुआ। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 40 यात्री जान बचाने...और पढ़ें

By Kuldeep SaxenaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 03 Nov 2025 10:13:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Nov 2025 10:13:38 PM (IST)
MP में जैसलमेर जैसे बस हादसे में बाल-बाल बचे 40 यात्री, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, बाइक सवार दो की मौत
बस में लगी भीषण आग। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में जैसलमेर जैसा बस हादसा हुआ
  2. सभी 40 यात्री जान बचाने में रहे कामयाब
  3. बस की टक्कर से बाइक सवार की दो की मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में जैसलमेर(राजस्थान) में पिछले दिनों हुए बस हादसे की तरह का हादसा हुआ। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 40 यात्री जान बचाने में कामयाब रहे। बस पूरी तरह से धू-धू कर जल गई। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे स्थित हड़ापहाड़ के पास सोमवार शाम ग्वालियर की ओर जा रही बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक सवार दो की हुई मौत

टक्कर के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई। इस दौरान बाइक के टैंक फूटने से उड़े पेट्रोल ने कुछ ही सेकेंड में पूरी बस को आग की चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार महिला की मौत इलाज के दौरान देर शाम हो गई। लेकिन बस में सवार यात्रियों ने आनन-फानन में बस की खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई। बस चालक ने तुरंत ही बस को रोक लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बस से कूदने में कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें भी आई हैं।


कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

हादसा इतना भयावह था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा, तहसीलदार बृजमोहन आर्य और एसडीओपी आकांक्षा जैन तत्काल मौके पर पहुंचे। टीआइ मिश्रा ने नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम के साथ कड़ी मशक्कत की। जिसके बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

सवारी बस ने बाइक को टक्कर मारी

जानकारी के मुताबिक दतिया से ग्वालियर जा रही सवारी बस ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार जगदीश यादव उम्र 58 वर्ष निवासी दतिया उछल कर दूर गिरा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से हुई। जबकि एक महिला ममता पत्नी रजनीश दुबे घायल हो गईं, जिनका उपचार के दौरान निधन हो गया। टक्कर के बाद बाइक में लगी आग ने बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि सभी लगभग 40 यात्री समय रहते बस से उतर गए, जिससे बड़ी जन हानि टल गई।

घटना के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम

घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया। आसपास के लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि पल भर में आग की लपटों ने बस को घेर लिया। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

यह भी पढ़ें- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, MD ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार, कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेजा

जैसलमेर में भी हुआ था ऐसा हादसा

दतिया में हुआ भीषण बस अग्निकांड ने हाल ही में अक्टूबर माह में राजस्थान के जैसलमेर में बस हादसे की याद दिला दी। वहां भी बस में भीषण आग लगने से 21 यात्रियों की जान चली गई थी। सड़क पर दौड़ रही बिना फिटनेस की बसों की ओर परिवहन विभाग को गंभीरता बरतना चाहिए।