• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने के साथ कट्टा लहराते हुए बनाई रील, पुलिस ने पकड़ा तो कान पकड़कर मांगी माफी

Datia Police Action: सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए रील बनाने का शौक इन दिनों युवाओं पर ज्यादा चढ़ा हुआ। लेकिन जब पुलिस उन तक पहुंचती है तो उन्हें अ...और पढ़ें

By Kuldeep SaxenaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 09:47:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 09:47:58 PM (IST)
‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने के साथ कट्टा लहराते हुए बनाई रील, पुलिस ने पकड़ा तो कान पकड़कर मांगी माफी
गाने के साथ कट्टा लहराते हुए बनाई रील। (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. 'नायक नहीं खलनायक' गाने पर रील बनाना पड़ा महंगा
  2. अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया, दर्ज हुआ आर्म्स एक्ट
  3. पुलिस ने पकड़ा तो कान पकड़कर मांगी युवक ने माफी

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए रील बनाने का शौक इन दिनों युवाओं पर ज्यादा चढ़ा हुआ। लेकिन जब पुलिस उन तक पहुंचती है तो उन्हें अपनी गलती का अहसास होता है। ऐसा ही मामला हाल में कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ। झांसी रोड पर रहने वाले एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फिल्मी गाने ‘नायक नहीं खलनायक हूं’ की धुन पर कट्टे के साथ रील बनाकर वायरल कर दी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस हरकत में आई और सोमवार रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद कान पकड़कर मांगी माफी

गिरफ्तारी के बाद युवक ने एक और वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर इस गलती के लिए माफी भी मांगी। वीडियो में उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा नहीं करेगा और अन्य युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन न करें, क्योंकि इससे खुद के साथ-साथ समाज के लिए भी खतरा पैदा होता है।


रेलवे स्टेशन के पास से अवैध कट्टे के साथ दबोचा

इस मामले में कोतवाली टीआइ धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि जांच में युवक की पहचान कर्मेश कुशवाहा पुत्र मानिक कुशवाहा निवासी झांसी रोड, अब्बास ढाबा के पास के रूप में हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पास दबिश देकर आरोपित को पकड़ लिया। युवक संदिग्ध हालत में वहां खड़ा था और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें- कृषक ने बोया चना-मसूर, गिरदावली में पटवारी ने चढ़ा दिया गेहूं, काम चोरी पड़ी किसान पर भारी

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस की सख्त चेतावनी

इस मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। टीआइ मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। इस बीच धीरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ निवासी वीरेंद्र गुर्जर नामक युवक का भी हाथ में हथियार लेकर रौब झाड़ते हुए वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी है।