• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया उपचुनाव: राजेंद्र भारती की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस में पत्नी के नाम पर चर्चा, BJP से नरोत्तम मिश्रा तैयार

मध्य प्रदेश में 30 जुलाई को होने वाले दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती को चुनाव लड़ा सकती है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 07:39:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 07:39:53 PM (IST)
दतिया उपचुनाव: राजेंद्र भारती की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस में पत्नी के नाम पर चर्चा, BJP से नरोत्तम मिश्रा तैयार
दतिया उपचुनाव

HighLights

  1. दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान, बढ़ी सरगर्मी
  2. राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती को प्रत्याशी बना सकती है कांग्रेस
  3. भाजपा से पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम तय, जनसंपर्क तेज

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में 30 जुलाई को होने वाले दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती को चुनाव लड़ा सकती है। पार्टी नेताओं का मानना है कि जिस तरह से राजेंद्र भारती की विधानसभा की सदस्यता वर्षों पुराने मामले में समाप्त हो गई, उससे उनके प्रति सहानुभूति है। चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिल सकता है।

इसके साथ ही अवधेश नायक और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश कांग्रेस ने इन नामों का पैनल भेजा है। वहीं, भाजपा से पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी बनाने पर सहमति बन सकती है। एक-दो दिन में दिल्ली से दोनों दल प्रत्याशी घोषित कर सकते हैं।


बैंक एफडी फ्रॉड में सजा के बाद गई सदस्यता, कांग्रेस में सहानुभूति कार्ड पर चर्चा

बता दें कि बैंक एफडी फ्रॉड में कोर्ट से सजा के बाद कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त किए जाने के कारण दतिया में उपचुनाव कराया जा रहा है। कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में जातिगत समीकरण को साधते हुए पिछड़ा वर्ग से आने वाले राजेंद्र भारती पर दांव लगाया था। परिणाम पार्टी के पक्ष में आए।

कुछ स्थानीय ओबीसी कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा को प्रत्याशी बनाने की मांग की है। तर्क दिया है कि इससे राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने से उनके प्रति सहानुभूति का लाभ उनकी पत्नी को प्रत्याशी के रूप में मिलेगा। वैसे भी पार्टी आदिवासी और ओबीसी को साथ लेकर चल रही है।

अवधेश नायक भी विकल्प, जीतू पटवारी ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजा पैनल

इनके अलावा 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अवधेश नायक के नाम को भी विकल्प के रूप में रखा गया है। पिछले चुनाव में नायक का टिकट भी फाइनल हो गया था लेकिन राजेंद्र भारती समर्थकों के विरोध के चलते इसे बदला गया।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सभी वरिष्ठ नेताओं से सलाह-मशविरा करके केंद्रीय नेतृत्व को संभावित प्रत्याशी से संबंधित समीकरणों से अवगत करा दिया है। अंतिम निर्णय एक-दो दिन में हो सकता है।

यह भी पढ़ें- खंडवा में पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस तो हिस्ट्रीशीटर अमन लाला बोला-अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, पिस्टल लहरा दी थी चुनौती

भाजपा से पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम आगे, जनसंपर्क हुआ तेज

उधर, भाजपा से पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नाम की बात कही जा रही है। उन्होंने चुनाव की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है तो विभिन्न वर्गों के साथ बैठकें भी की जा रही हैं। माना जा रहा है कि उनके नाम पर एक-दो दिन में दिल्ली में मुहर लग सकती है।