
नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। दतिया उपचुनाव के लिए आज मतगणना हुई। सबसे पहले टेबल नंबर 21 पर 451 डाक मतपत्रों की गिनती पूरी की गई। फिर ईवीएम की मतों की गिनती की गई। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के मुख्य प्रत्याशियों समेत कुल 21 प्रत्याशी मैदान में थे।
दतिया की सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी को एक बार फिर हरा दिया। कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने इस सीट पर 6053 वोटों जीत दर्ज की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया उप चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की तपस्या की जीत है। हमारा एक-एक कार्यकर्ता मैदान में आखिरी समय तक डाटा रहा। दतिया के मतदाताओं ने भाजपा सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार की व्यवस्था, अनुसूचित जाति- जनजाति, पिछड़ वर्ग पर हो रहे अत्याचार, बेरोजगारी को लेकर अपना मत दिया है। किसान की जो उपेक्षा भाजपा सरकार में हो रही है, उसकी नाराजगी भी सामने आई। वहीं, पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा जनहित में उठाए जा रहे मुद्दों का समर्थन भी जनादेश के माध्यम से सामने आया है। मैं दतिया के मतदाताओं को साधुवाद देता हूं जिन्होंने निडरता के साथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान किया। यह एक प्रकार से भाजपा के कुशासन के विरुद्ध शंखनाद है।
राउंड नंबर - 2

कांग्रेस 6053 मतों से विजयी
मतगणना कार्य में 350 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई है। उपचुनाव में 71.42 प्रतिशत मतदान हुआ था।
दतिया में हर वर्ग परेशान, कांग्रेस जीतेगी चुनाव- उमंग सिंघार
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दतिया उपचुनाव को लेकर कहा कि यह चुनाव भाजपा ने नहीं सरकार ने लड़ा है। उन्होंने मतगणना के रुझानों के आधार पर दावा किया कि परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहेगा दतिया में महिलाएं, व्यापारी परेशान हैं। किसान युवा आदिवासी सभी वर्ग परेशान है।
परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आता है, तो यह कहा जा सकता है कि जनादेश स्पष्ट है। भितरघात के आरोप में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने पर उन्होंने कहा कि जैसा मामले सामने आया है, उसमें पार्टी ने जो निर्णय लिया है वह उचित है।
बीजेपी जीतेगी दतिया का उपचुनाव
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | On Datia bypoll results today, BJP leader Narottam Mishra says, "I have been saying from the start that BJP will win."
"Rajendra Bharti was expelled (from Congress) earlier too. He spent time in more than half a dozen parties and fought… pic.twitter.com/mus1hfls5T
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 3, 2026
पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि बीजेपी जीतेगी। राजेंद्र भारती को पहले भी (कांग्रेस से) निकाला जा चुका है। उन्होंने आधे दर्जन से ज्यादा पार्टियों में समय बिताया है। चार पार्टियों के चुनाव चिह्नों पर चुनाव लड़ चुके हैं। मैं दतिया के मतदाताओं को बीजेपी की जीत की बधाई देता हूं।
.jpg)
आशुतोष को जीत का पूरा भरोसा
मतगणना शुरू होने से पूर्व भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि भाजपा की जीत होगी।
71.44 % रहा मतदान, महिला मतदाताओं का मतदान 2023 के मुकाबले कम रहा
एसआईआर के बाद हुए पहले चुनाव में यहां मतदान 71.44 प्रतिशत रहा, जो 2023 की तुलना में लगभग नौ प्रतिशत कम रहा। तब मतदान लगभग 80 प्रतिशत रहा था। महिलाओं का मतदान भी 12 प्रतिशत घटा है। इससे कांग्रेस के नेता उत्साहित हैं, क्योंकि यह माना जाता है कि पिछले विधानसभा चुनाव में लाड़ली बहना योजना के कारण महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था।
यह भी पढ़ें- दतिया पर सबकी नजरें, उपचुनाव के 12 वर्षों का रिकॉर्ड बीजेपी के पक्ष में; क्या इस बार भी कायम रहेगा जीत का सिलसिला?

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वीडियोग्रैब
30 जुलाई को 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने की वोटिंग
दतिया में मतदान में 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। 30 जुलाई को हुए मतदान में कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 71.44 प्रतिशत ने वोट डाला, जो 2023 के विधानसभा चुनाव की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत कम है।

मतदान के दौरान सिरोल और जिगना में फर्जी वोटिंग के आरोप लगे, जबकि बूथ नंबर-51 पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की गई। रामसागर मतदान केंद्र से कांग्रेस के पोलिंग एजेंट अभिनय सिंह कुशवाहा को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।