• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया में BJP पार्षद की सरेआम दबंगई ने पुलिस के सुरक्षा दावों की खोली पोल, फायरिंग का वीडियो वायरल

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भाजपा पार्षद का फायरिंग करते एक वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ...और पढ़ें

By Kuldeep SaxenaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 04 Jan 2026 09:52:53 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Jan 2026 09:52:53 PM (IST)
दतिया में BJP पार्षद की सरेआम दबंगई ने पुलिस के सुरक्षा दावों की खोली पोल, फायरिंग का वीडियो वायरल
दतिया में भाजपा पार्षद फायरिंग करते नजर आए ( सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. दतिया में भाजपा पार्षद फायरिंग करते नजर आए
  2. तीन माह पहले हाईकोर्ट से मिली थी जमानत
  3. वीडियो में फायरिंग करते नजर आ रहे पार्षद

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। शहर के वार्ड क्रमांक एक के भाजपा पार्षद का फायरिंग करते, वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई। वीडियो में फायरिंग करने वाले वार्ड क्रमांक एक के भाजपा पार्षद रामकुमार उर्फ कल्लू कुशवाहा कुर्सी पर बैठकर बंदूक से लगातार गोलियां दागते हुए नजर आ रहे हैं। उक्त पार्षद को पहले भी एक हत्या के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

वर्तमान में वह लगभग तीन महीने से हाईकोर्ट की जमानत पर बाहर है। जमानत पर रहते हुए इस तरह की गतिविधि सामने आने पर पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी प्रश्नचिंह लगाने लगे हैं। वीडियो रविवार को सामने आने के बाद यह पूरा मामला गरमा गया। इधर कहा जा रहा है कि यह वीडियो करीब चार महीने पुराना है। लेकिन इसके सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई। इस मामले में स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त पार्षद ने खुलेआम फायरिंग कर अपनी दबंगई और इलाके में धाक जमाने की कोशिश की है।


घटना से लोगों में दहशत का माहौल

जिस तरह से प्रसारित वीडियो में बेखौफ होकर फायरिंग करते हुए वह नजर आ रहे हैं, उससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि हत्या के मामले में दोषी व्यक्ति इस तरह खुलेआम हथियार लहराता नजर आएगा, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगा। इस मामले में आरोपित की जमानत तत्काल निरस्त करने और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य कठोर धाराओं में कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में टोल प्लाजा पर भारी बवाल... टैक्स मांगने पर भड़के युवकों का तांडव, बूथ में की तोड़फोड़, Video वायरल

वीडियो की जांच कर रही पुलिस

लोगों का कहना है कि इस तरह की असामाजिक गतिविधियों का सीधा असर शहर की शांति और सुरक्षा पर पड़ेगा। मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि प्रसारित वीडियो की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहाकि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।