• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया

दतिया में हैकर्स का नया खेल, पति के खाते से पत्नी के अकाउंट में भेजकर उड़ाए 72 हजार रुपये

भांडेर में मोबाइल हैक कर पीड़ित के खाते से पत्नी के खाते और फिर अज्ञात खाते में 72 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। चार दिन बाद ठगी का पता चला।

By Kuldeep SaxenaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 01:56:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 01:56:34 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दतिया में हैकर्स का नया खेल, पति के खाते से पत्नी के अकाउंट में भेजकर उड़ाए 72 हजार रुपये
दतिया में हैकर्स का नया खेल। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. भांडेर में मोबाइल हैक कर 72 हजार रुपये उड़ा लिए।
  2. फोन एक घंटे हैंग रहा, जिसे पीड़ित समझता रहा सामान्य।
  3. पत्नी के बैंक खाते के जरिये अज्ञात को भेजी रकम।

नईदुनिया न्यूज, दतिया : भांडेर में मोबाइल हैककर एक खाते से दूसरे खाते में राशि ट्रांसफर कर रुपये निकालने का अजीब मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित जुगल सेन निवासी भांडेर ने बताया कि उसके साथ यह आनलाइन अकाउंट ठगी पांच नवंबर को हुई। लेकिन इसका पता नौ नवंबर को चला जब उसने अपना अकाउंट चैक किया। इस मामले में उसे करीब 72 हजार रुपये से हाथ धोना पड़ा है।

पत्नी के खाते से तीसरे खाते में ट्रांसफर की रकम

  • जानकारी देते हुए जुगल ने बताया कि उसका बैंक अकाउंट एसबीआइ शाखा भांडेर में और पत्नी का खाता पीएनबी शाखा भांडेर में खुला हुआ है। जुगल के खाते में निकासी पूर्व पांच नवंबर को रात्रि आठ बजे तक 72 हजार रुपये से कुछ ऊपर राशि और पत्नी के खाते में करीब दो-ढाई सौ रुपये थे।

  • नौ नवंबर को शाम चार बजे जब मैसेज बाक्स देखा तो उसमें उसके खाते से 72 हजार 400 रुपये उनकी पत्नी के पीएनबी शाखा के खाते में ट्रांसफर हुए और यहां से किसी अज्ञात आकाश सोधिया, जिसे वे नहीं जानते, के खाते में ट्रांसफर होना बताया जा रहा था। जबकि जुगल के अनुसार, उन्हें अच्छे से याद है कि उन्होंने यह रकम किसी को ट्रांसफर ही नहीं की है।
  • मोबाइल हैंग समझकर नजरअंदाज किए मैसेज

    • उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को रात आठ बजे से नौ बजे तक यानी एक घंटे के लिए मोबाइल के फंक्शनों ने काम करना बंद कर दिया था। इस पर उन्हें लगा कि शायद मोबाइल हैंग हो गया। यह नहीं पता था कि मोबाइल हैक हो गया। इसी दौरान बैंक के मैसेज भी आए लेकिन इसे सामान्य मैसेज की तरह नजर अंदाज कर दिया। यही नजरअंदाजी उन्हें भारी पड़ गई।

  • इस मामले के सामने आने के बाद साइबर शिकायत नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भांडेर थाने पहुंचे। लेकिन उन्होंने शिकायत लेने से यह कहते हुए मना कर दिया कि पहले बैंक से स्टेटमेंट निकलवाकर दो। उसके बाद शिकायत ली जाएगी।
  • सलवार सूट मामले में भी नहीं हुई कार्रवाई

    इधर बीते शुक्रवार को सलवार सूट मामले में पीड़िता किशोरी की शिकायत पर भांडेर पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। शुक्रवार को इस मामले से लिखित में थाने में अवगत कराए जाने के बाद से अब तक पुलिस ने संबंधित नंबर जिस पर उससे छल से पीड़िता किशोरी से 11 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

    यह भी पढ़ें- मुरैना में हाईवे किनारे जलती मिली महिला की लाश, अधजले पैरों में बने टैटू से खुलेगा राज

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।