• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में हाईवे किनारे जलती मिली महिला की लाश, अधजले पैरों में बने टैटू से खुलेगा राज

मुरैना के बागचीनी में एक महिला की हत्या कर शव को बाजरे की करब में जला दिया गया। पुलिस को केवल दो अनजले पैर मिले हैं, जिनकी शिनाख्त टैटू के आधार पर की जा रही है।

By Hariom GaurEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 11:09:07 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 11:09:07 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मुरैना में हाईवे किनारे जलती मिली महिला की लाश, अधजले पैरों में बने टैटू से खुलेगा राज
मुरैना में हाईवे किनारे जलती मिली महिला की लाश। (नईदुनिया)

HighLights

  1. बागचीनी में महिला का शव जलाकर हत्यारे फरार।
  2. बाजरे की करब में जलाया गया शव, मची सनसनी।
  3. पुलिस को मौके से केवल दो अधजले पैर मिले।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना : छैरा-बागचीनी चौराहे के बीच कटीबरी हनुमान मंदिर के पास आए हत्यारे 25 साल की एक महिला की डैडबाडी को सड़क किनारे रखी बाजरा की करब में रखकर जला गए। बागचीनी पुलिस सुबह सात बजे जब माैके पर पहुंची तब टीआइ को महिला के दो पैर अनजले मिले। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों पैरों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए जेएएच ग्वालियर भेजा है।

महिला कौन है उसकी हत्या किसने, क्यों कहां की। इसका 48 घंटे बाद तक पुलिस को कोई क्लू नहीं मिला है। पुलिस नेशनल हाईवे 552 से अलसुबह गुजरे चार पहिया वाहनों के फुटेज के आधार पर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फिलहाल बागचीनी पुलिस से मर्ग कायम कर लिया है।


पुलिस को राहगीरों ने दी थी सूचना

पुलिस कंट्राेल रूम को रविवार सुबह छह बजे राहगीरों ने सूचना दी कि बागचीनी चौखट्टा व छैरा के बीच कटबरी हनुमान मंदिर के पास बाजरा की करब में किसी व्यक्ति का शव जल रहा है। मौके पर कोई नहीं है। करब की आग बड़े क्षेत्र में लगी हुई है। इस सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम ने टीआइ बागचीनी कुलदीप राजपूत को सोते से जगाया और तत्काल कटीबरी क्षेत्र में पहुंचने के लिए कहा। बागचीनी पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि आग में शव 90 फीसदी जल चुका है।

90 फीसदी जला शव, सिर्फ पैर बचे

सिर्फ दो पैर नहीं जल पाए हैं। पुलिस ने तत्काल दोनों पैरों काे आग से बाहर निकाल लिया। घटनास्थल पर पुलिस ने फोरेंसिक साइंस अधिकारी डा. सतीश मान को बुलाया। उन्होंने अधजले पैरों को देखकर माना कि बनावट के आधार पर पैर 25 साल की महिला के हो सकते हैं।

बाएं पैर में पांच चिड़ियों का टैटू

बाएं पैर में टकने के ऊपर पांच चिड़ियों के गुदना गुदे हैं जो महिला की शिनाख्त के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। बागचीनी पुलिस ने महिला के अधजले पैरों को रविवार को मौके से जब्त कर उनको जिला अस्पताल के डैडहाउस पहुंचाया। सोमवार को सब इंसपेक्टर जज सिंह यादव मृत महिला के दोनों पैरों को पोस्टमार्टम कराने के लिए मुरैना से जेएएच ग्वालियर के फोरेंसिक साइंस विभाग लेकर पहुंचे। वहां पैरों का पीएम किया गया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

टीआइ बागचीनी कुलदीप सिंह राजपूत का कहना है कि महिला के हत्यारों तक पहुंचने के लिए रविवार रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक हाईवे किनारे के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। कोई चार पहिया वाहन संदिग्ध नजर आने पर उसे सर्च किया जाएगा। आसपास के थानों को घटनाक्रम की सूचना दे दी गई है। ताकि वहां महिला गुमइंसान दर्ज होने पर परिवार के लोग बागचीनी पुलिस से संपर्क कर जलाई गई महिला की पहचान टैटू के आधार पर कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में हॉर्न बजाने की खौफनाक सजा, सड़क पर दबंगों ने युवक की कार के उड़ाए परखच्चे

-- -- -- -- -- -- --

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।