Datia News: ग्राम बिलासपुर में युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गिरफ्तार
Datia News: लांच थाना क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
By Bharat Mandhanya
Edited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 20 Nov 2023 08:31:01 AM (IST)
Updated Date: Mon, 20 Nov 2023 08:31:01 AM (IST)
युवकों ने फायरिंग कर फैलाई दहशतHighLights
- लांच थाना क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर का मामला
- युवकों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत
- पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार
Datia News नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। लांच थाना क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर में कुछ लोगों ने हवाई फायर कर दहशत फैला दी। घटना के दौरान आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। हवाई फायर करने वाले आरोपित मौके से भाग निकले। जिनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
फायरिंग के बाद भाग निकले आरोपित
जानकारी के अनुसार ग्राम बिलासपुर में रविवार दोपहर आरोपित बेटू बघेल ने अपने साथी नीरज बघेल, गजेंद्र और लाली के साथ मिलकर रंगबाजी दिखाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में खेतों पर बोवनी कर रहे किसान दहशत में आ गए। इसके बाद आरोपित वहां से निकल गए।
एक आरोपित गिरफ्तार
इस घटना को लेकर ग्रामीण थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले में ग्रामीण गजेंद्र बघेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी सविता शर्मा ने बताया कि इस मामले में एक आरोपित नीरज बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
आरोपितों को रेत खनन का आरोप
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उक्त आरोपित रेत खनन का काम करते हैं। किसी दूसरे पक्ष से आपसी विवाद के चलते उन्होंने वहां गोलीबारी कर दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।