देवास में भोजनालय में अज्ञात कारणों से लगी आग पूरे मकान में फैली, घर के लोगों को समय रहते निकाला बाहर
इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नगर कन्नौद के मदारछल्ला चौक स्थित एक भोजनालय अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग पीछे मकान तक फैल ग...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 02:29:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 02:29:55 PM (IST)
मकान में लगी आग। (नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- कन्नौद के मदारछल्ला चौक की घटना, परिवार के सदस्यों को समय से निकाल लिया गया बाहर
- प्रारंभिक रूप से माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी होगी
- आग के दौरान दो गैस सिलेंडर चपेट में आ गए जिससे धमाके हुए
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नगर कन्नौद के मदारछल्ला चौक स्थित एक भोजनालय अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग पीछे मकान तक फैल गई।
आग का समय से पता लग जाने से अंदर सो रहे सदस्यों को समय पर बाहर निकाल लिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग के दौरान दो गैस सिलेंडर चपेट में आ गए जिससे धमाके हुए। घटना के बाद नगर के काफी क्षेत्र के बिजली प्रदाय बाधित रहा। आग की चपेट में आकर मकान और सामान खाक हो गया।
पहले पड़ोसी ने देखा, फिर पुलिस पहुंची
आग लगने के बाद घटनास्थल के समीप रहने वाले एक व्यक्ति को पता चला। वे तुरंत लोगों को बचाने के लिए पहुंचे। कुछ ही देर बाद पुलिस टीम रात्रि गश्त के दौरान पहुंच गई। कन्नौद थाना टीआई तहजीब काजी के मुताबिक रात्रि करीब 3:30 बजे पुलिस की टीम गश्त कर रही थी इसी दौरान मदार छल्ला चौक में मनीष दुबे के मकान से कुछ लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया।
परिवार के सदस्यों को तुरंत जगाकर समय से बाहर निकाल लिया गया
टीम ने नजदीक जाकर देखा तो आग लगने का पता चला इसके बाद परिवार के सदस्यों को तुरंत जगाकर समय से बाहर निकाल लिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन प्रारंभिक रूप से माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी होगी।
कई घंटे के मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के दौरान दो गैस सिलेंडर में धमाके हुए थे जिसके बाद आग और विकराल हो गई थी। कई घंटे के मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण विद्युत केबल भी चपेट में आई जिससे आसपास के काफी क्षेत्र में बिजली प्रदाय बाधित रहा।