• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

सप्तमी से नवमी तक देवास की माता टेकरी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, पुलिस ने बनाया मेगा ट्रैफिक प्लान

नवरात्र के आखिरी तीन दिन माता टेकरी पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ने की संभावना है। शुक्रवार से शुरू हो रहे वीकेंड में शनिवार को...और पढ़ें

By deepak vishwakarmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 09:09:03 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 09:09:03 AM (IST)
सप्तमी से नवमी तक देवास की माता टेकरी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, पुलिस ने बनाया मेगा ट्रैफिक प्लान
श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर माता टेकरी के चाराें ओर बंद रहेगा वाहनों का प्रवेश। - यातायात पुलिस

HighLights

  1. टेकरी के चारों ओर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर लगेगा प्रतिबंध
  2. 12 चौराहों पर ड्रॉप गेट और 27 अवैध कट होंगे बंद
  3. शहर के चारों ओर बसों के लिए अस्थायी स्टैंड, 20 हजार से ज्यादा वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : नवरात्र के आखिरी तीन दिन माता टेकरी पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ने की संभावना है। शुक्रवार से शुरू हो रहे वीकेंड में शनिवार को सप्तमी और रविवार को अष्टमी पर देशभर से श्रद्धालु मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

भीड़ के इस दबाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की है। टेकरी के आसपास चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर ड्रॉप गेट लगाने, अवैध कट बंद करने और पैदल दर्शनार्थियों के लिए अलग रास्ते बनाने की योजना तैयार की गई है।


बाहर से आने वाली यात्री बसों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा। चारों दिशाओं से आने वाली बसों के लिए अलग-अलग अस्थायी स्टैंड तय किए गए हैं। कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में बने प्लान का मुख्य उद्देश्य टेकरी के आसपास वाहनों का दबाव कम रखना और श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित करना है।

टेकरी के चारों ओर चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध

भोपाल चौराहा, पुलिस लाइन, गजरा गियर्स और स्टेशन चौराहा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदली जाएगी। स्टेशन चौराहे से भोपाल चौराहे तक एबी रोड और गजरा गियर्स से स्टेशन चौराहे तक निजी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन मार्गों पर पैदल दर्शनार्थियों की आवाजाही को प्राथमिकता दी जाएगी। चार पहिया वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकालने की व्यवस्था रहेगी, ताकि टेकरी की ओर आने वाले रास्तों पर जाम की स्थिति नहीं बने।

डिवाइडर पर जाली, 27 कट बंद

भीड़ के दौरान डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंचने वाले वाहन और पैदल यात्रियों को रोकने के लिए गजरा गियर्स से पुलिस लाइन तथा भोपाल चौराहे से स्टेशन तिराहे तक डिवाइडर पर लोहे की जाली लगाकर ऊंचाई बढ़ाई गई है। एबी रोड और स्टेशन रोड के 27 से अधिक अवैध कट भी बंद किए जाएंगे। यातायात टीआइ पवन बागड़ी ने बताया कि प्लान के अनुसार दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ने पर सर्किट हाउस तिराहे से भोपाल चौराहे तक सर्विस रोड पर जिग-जैग बैरिकेडिंग की जा सकती है। स्टेशन रोड पर यूनियन बैंक से लकड़ी की टाल, लकड़ी की टाल से जबरेश्वर मंदिर व शंख द्वार तथा धूनी द्वार से सीढ़ियों तक पैदल यात्रियों के लिए अलग गैंग-वे बनाए जाएंगे।

बसें शहर के बाहर रुकेंगी

यदि भीड़ अत्यधिक बढ़ी तो बाहरी शहरों से आने वाली यात्री बसों के कारण मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए अस्थायी बस स्टैंड तय किए गए हैं। भारी और व्यावसायिक वाहनों को भी शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दोपहिया वाहनों के लिए डोमिनोज से सिविल कोर्ट सर्विस रोड पर, मुकेश स्वीट्स-मोती बंगला सीमेंटेड रोड पर, विकास नगर से बालगढ़ रोड और पुलिस लाइन आवास मैदान में वाहनों की पार्किंग तय की गई है। इसके अलावा पुराना नगर निगम, कैला देवी मार्ग, उत्कृष्ट स्कूल और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय क्षेत्र में भी पार्किंग रहेगी।

यह भी पढ़ें- Dewas Mata Mandir: देवास में तीन लाख भक्तों ने किए मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के दर्शन