देवास में इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल
शनैश्वरी व सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के संयोग पर नेमावर में नर्मदा स्नान के लिए बढ़े वाहनों के दबाव के बीच शुक्रवार देर रात इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर प...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 10:57:32 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 10:57:32 AM (IST)
नेशनल हाईवे पर ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार बस पलटी। -नईदुनियाHighLights
- इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर देर रात पोलाय क्षेत्र में हादसा, एक यात्री गंभीर
- यात्री बस जो इंदौर से बकतरा की ओर जा रही थी
- बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : शनैश्वरी व सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के संयोग पर नेमावर में नर्मदा स्नान के लिए बढ़े वाहनों के दबाव के बीच शुक्रवार देर रात इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर पोलाय क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया।
रात्रि करीब 1:30 बजे एक यात्री बस जो इंदौर से बकतरा की ओर जा रही थी, वह ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं जिनमें से एक को गंभीर चोट आई है। बस पलटने की सूचना मिलने के बाद कमलापुर थाना प्रभारी एसएस मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर चापड़ा क्षेत्र के निजी अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
वहीं सतवास निवासी एक युवक का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। जिसे गंभीर चोट आई है उसका नाम मनीष योगी बताया जा रहा है।
37 यात्री सवार थे, बस चालक मौके से भाग निकला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में लगभग 37 यात्री सवार थे। बस पलटने के बाद ड्राइवर विष्णु निवासी भोपाल बस छोड़कर भाग निकला। कंडक्टर गोविंद राठौर निवासी बुधनी ने बताया ड्राइवर ने ओवरटेक के दौरान बस से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।
खेत में 40 फीट गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर, चालक ने तैरकर बचाई जान
कुसमानिया : क्षेत्र के ग्राम नांदोन में खेत में कल्टीवेटर करते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गुरुवार को करीब 40 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक भी कुएं में जा गिरा, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए तैरकर अपनी जान बचा ली।
गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार कल्टीवेटर का काम करते समय खेत की मेड़ पर मोड़ते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पास ही स्थित गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं में पानी अधिक था। ट्रैक्टर के साथ कुएं में गिरे चालक ने किसी तरह तैरकर कुएं से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
घटना को देखकर आसपास मौजूद किसान भी अचंभित रह गए।
पानी अधिक होने से पहले दिन नहीं निकल सका ट्रैक्टर