• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

महू में भूतड़ी अमावस्या मेले जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 8 लोग घायल, मोड़ पर बिगड़ा वाहन का संतुलन

घाट चढ़ाइ के दौरान अचानक वाहन रुका और पीछे की ओर जाते हुए पलट गया। हादसे में आठ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए मानपुर स्व...और पढ़ें

By Harshal GehlotEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 10:51:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 10:51:42 PM (IST)
महू में भूतड़ी अमावस्या मेले जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 8 लोग घायल, मोड़ पर बिगड़ा वाहन का संतुलन
महू-मानपुर के जानापाव पहाड़ी पर हादसा टला।

HighLights

  1. महू-मानपुर के जानापाव पहाड़ी पर हादसा टला
  2. मेले में जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी
  3. घाट चढ़ते समय पीछे खिसक कर पलटी पिकअप

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू-मानपुर। जानापाव पहाड़ी पर भूतड़ी अमावस्या मेले में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप जानापाव पहाड़ी चढ़ते समय पटल गई। घाट चढ़ाइ के दौरान अचानक वाहन रुका और पीछे की ओर जाते हुए पलट गया। हादसे में आठ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए मानपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

करीब 15 श्रद्धालु पिकअप में थे सवार

गनीमत रही कि पिकअप खाई में नहीं गिरी और किनारे पर ही पलट गई वरना हादसा गंभीर हो सकता था। जानकारी के अनुसार धार जिले के धानीगांव से करीब 15 श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जा रहे थे। रात करीब आठ बजे वाहन घाट के आखिरी हिस्से में पहुंचा। यहां चढ़ाई के दौरान पिकअप की गति कम हो गई और वाहन पीछे जाने लगा। चालक ने ब्रेक लगाकर उसे रोकने की कोशिश की, पर मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से पिकअप पलट गई।


हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

वाहन पलटते ही उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में सात से आठ लोगों को मामूली चोटें आईं। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए मानपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

यह भी पढ़ें- MP OBC Reservation: युवाओं का भविष्य बर्बाद कर कांग्रेस भी खाली हाथ! लाखों युवा योग्य होने के बावजूद भर्ती से रहे वंचित

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटाई। मानपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार सोलंकी ने बताया कि पिकअप में करीब 15 लोग सवार थे। हादसे में सात से आठ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए मानपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पिकअप खाई में गिरने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।