• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में 150 फीट से ज्यादा ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, कागज पर लिखकर फेंका- ‘उनके साथ नहीं रहने दिया तो कूद जाऊंगी’

जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर बागली-चापड़ा के बीच रविवार शाम को हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां 150 फीट से ज्यादा ऊंचे मोबाइल टॉवर पर एक युवती चढ़ गई...और पढ़ें

By satyendra singh rathoreEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 06:37:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 06:37:29 PM (IST)
देवास में 150 फीट से ज्यादा ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, कागज पर लिखकर फेंका- ‘उनके साथ नहीं रहने दिया तो कूद जाऊंगी’
माइक से आवाज लगाकर युवती को नीचे उतरने का प्रयास करते बागली विधायक मुरली भंवरा। (नईदुनिया)

HighLights

  1. बागली-चापड़ा के बीच की घटना, नीचे लगी भीड़, समझाइश का प्रयास जारी
  2. उसके ऊपर चढ़ने का पता चलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई
  3. लोग व राह चलते यात्री रुककर घटनाक्रम जानने का प्रयास करने लगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर बागली-चापड़ा के बीच रविवार शाम को हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां 150 फीट से ज्यादा ऊंचे मोबाइल टॉवर पर एक युवती चढ़ गई। उसके ऊपर चढ़ने का पता चलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई।

आसपास के लोग व राह चलते यात्री रुककर घटनाक्रम जानने का प्रयास करने लगे। टावर पर चढ़ने के बाद युवती ने एक कागज में अपनी परेशानी लिखकर नीचे फेंकी। उसके द्वारा फेंके गए कागज में लिखा है मैं एक लड़के के प्यार करती हूं, उससे शादी भी कर ली है।


घरवालों ने मुझे घर से निकाल दिया है, मैं उनके साथ रहना चाहती हूं। उनके साथ नहीं रहने दिया तो मैं यहां से कूद जाऊंगी, उनको बुला दो, मेरे पति का नाम अर्पित देवड़ा है। घटना की सूचना मिलने के बाद बागली पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती को समझाइश देकर नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया गया। युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना के बाद प्रेमी अर्पित को भी फोन करके बुलवाया गया।

विधायक पहुंचे मौके पर, माइक से बोले लड़के व पिता को बुलाया गया है

घटना की जानकारी मिलने पर बागली विधायक मुरली भंवरा भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने माइक लेकर युवती को बताया कि लड़के के पिता को भी मौके पर बुलवाया जा रहा है, उनको लेकर लोग आ रहे हैं। तुम धीरे-धीरे नीचे उतरना प्रारंभ करो। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अर्पित सेवन्याखुर्द गांव का निवासी है जबकि युवती ग्राम डोकाकुई की रहने वाली है।

कुछ दिन पहले सुंद्रेल में हुआ था इसी प्रकार का घटनाक्रम

जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सुंद्रेल में इसी प्रकार कर घटनाक्रम हुआ था। उस दौरान एक किशोरी पानी की टंकी पर चढ़ गई थी, बाद में उसे समझाइश देकर उतारा गया था, इसके बाद पता चला था कि उसका एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था और वो अपने गांव कन्नौद थाना क्षेत्र से भागकर यहां आ गई थी। बाद में उसके प्रेमी ने काल रिसीव करना बंद कर दिया था। बाद मेंं किशोरी व युवक को कन्नौद पुलिस के सुपुर्द किया गया था। प्रेमी पर पुलिस ने घटना के पहले अपहरण का केस दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh News : परिजन पत्नी को मायके से नहीं लाए तो युवक टॉवर पर चढ़ा