• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

सागर की ऊंची लहरों और तेज हवा के बीच देश का मान बढ़ाएंगी देवास की माही

जापान में 19 सितंबर से होने वाले एशियन गेम्स में मध्य प्रदेश के देवास की माही वर्मा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनका चयन भारतीय नौकायन दल में हुआ है।...और पढ़ें

By Chandra Prakasha SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 09:11:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 09:18:32 PM (IST)
सागर की ऊंची लहरों और तेज हवा के बीच देश का मान बढ़ाएंगी देवास की माही
नौकायन करते हुए माही वर्मा। (सौ. खेल एवं युवा कल्याण विभाग)

HighLights

  1. जापान में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियन गेम्स में हुआ चयन
  2. साहस और समर्पण से मिला मुकाम, अब कॉमनवेल्थ और ओलिंपिक का सपना
  3. देवास की ही नेहा ठाकुर भी एशियन गेम्स में रजत पदक जीत चुकी हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : जापान में 19 सितंबर से होने वाले एशियन गेम्स में मध्य प्रदेश के देवास की माही वर्मा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनका चयन भारतीय नौकायन दल में हुआ है।

मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़ीं 16 वर्षीय माही यह उपलब्धि हासिल करने वाली जिले की दूसरी खिलाड़ी हैं। इससे पहले देवास की ही नेहा ठाकुर भी एशियन गेम्स में रजत पदक जीत चुकी हैं।

छह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर दो कांस्य पदक जीते

माही के पिता योगेंद्र वर्मा मैकेनिकल इंजीनियर और मां एनजीओ में काउंसलर हैं। मौसी आरती सेन अंतरराष्ट्रीय साफ्टबाल खिलाड़ी रह चुकी हैं। माही ने सेलिंग स्पोर्ट्स को अपनी प्रेरणा के रूप में चुना और 2022 में एकेडमी ज्वाइन किया था। इसके बाद वह छह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर दो कांस्य पदक जीते।

कोच जीएल यादव ने बताया कि एशियन गेम्स के लिए मध्य प्रदेश से चयनित सात खिलाड़ियों में से माही सबसे कम उम्र की हैं। यह उपलब्धि उन्होंने महज चार साल में हासिल की है।

उत्साहित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण हूं

माही एशियन गेम्स के साथ कामनवेल्थ और ओलिंपिक गेम्स में भी देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना चाहती हैं। नईदुनिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2022 में सेलिंग ज्वाइन करते समय ही मेरा लक्ष्य स्पष्ट था। मैं पांच साल की उम्र में स्वीमिंग करती थी। सेलिंग आत्मविश्वास और साहस का खेल है, इसलिए मुझे पसंद है। एशियन गेम्स के लिए मैं बहुत उत्साहित और कान्फिडेंट हूं।


माही पढ़ाई में भी अव्वल हैं

माही पढ़ाई में भी अव्वल हैं। जेन जी के बारे में उन्होंने कहा कि जेन जी प्रोसेस आफ थिंकिंग अलग है। वह बाकी लोगों से अलग सोचते हैं, इसलिए पुरानी सोच के लोगों को पसंद नहीं आते। हालांकि परंपराओं और संस्कृति को लेकर उनके विचार ठीक नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की बेटियों का कमाल, थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड समेत 7 मेडल, रायपुर में होगा भव्य स्वागत