उज्जैन बायपास पर मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका
देवास के उज्जैन बायपास पर पशु हाट क्षेत्र में युवक का रक्तरंजित शव मिला। गले पर गंभीर घाव के निशान हैं, जिससे गला रेतकर हत्या की आशंका है। पुलिस ने मर ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 09 Jan 2026 11:02:48 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Jan 2026 11:02:48 AM (IST)
उज्जैन बायपास पर मिला युवक का शव। (फाइल फोटो)HighLights
- गले पर गंभीर घाव, गला रेतकर हत्या की आशंका
- मृतक की पहचान राकेश मालवीय के रूप में हुई
- घटनास्थल से टूटी कांच वाली बाइक बरामद
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। उज्जैन बायपास पर पशु हाट लगने वाले क्षेत्र में गुरुवार देर रात को एक युवक का शव रक्त रंजित हालत में मिला। उसके गले में गंभीर घाव के निशान है। गला रेतकर हत्या करने की मामले में आशंका जताई जा रही है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू की है।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान राकेश मालवीय के रूप में हुई है, जो मकान निर्माण में सेंटिंग संबंधी काम करता था। घटनास्थल पर मृतक की बाइक भी मिली है, जिसका कांच टूटा हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास सिटी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया शार्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके आधार पर आगे धाराएं बढ़ाई जाएंगी। मौके पर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस टीम ने जांच शुरू की है। लोगों से पूछताछ की जा रही है।