• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास पटाखा फैक्टरी कांड: अलग-अलग तीन टीमें पहुंचीं जांच करने, कई घायलों की हालत नाजुक

सामान्य रूप से घायल 11 श्रमिकों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, इनमें से दो को डिस्चार्ज कर दिया गया था। शेष नाै को रेलवे स्टेशन छोड़ा गया।

By Ramnath MutkuleEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 15 May 2026 02:12:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 02:12:28 PM (IST)
देवास पटाखा फैक्टरी कांड: अलग-अलग तीन टीमें पहुंचीं जांच करने, कई घायलों की हालत नाजुक
कुछ श्रमिकों को जिला अस्पताल से रेलवे स्टेशन रवाना किया गया। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. जिला अस्पताल से नौ श्रमिक डिस्चार्ज, पहले इटारसी फिर जाएंगे दरभंगा
  2. तहसीलदार, नायब तहसीलदार ने लिए बयान, सरकारी वाहनों से पहुंचाया रेलवे स्टेशन
  3. तीन से चार श्रमिकों की हालत इंदौर व देवास के निजी अस्पतालों में नाजुक बनी हुई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। एबी रोड पर जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर टोंककला में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के दौरान घायल हुए तीन से चार श्रमिकों की हालत इंदौर व देवास के निजी अस्पतालों में नाजुक बनी हुई है।

उधर सामान्य रूप से घायल 11 श्रमिकों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, इनमें से दो को गुरुवार को ही डिस्चार्ज कर दिया गया था। शेष नाै की हालत में सुधार होने के बाद शुक्रवार दोपहर तहसीलदार सपना शर्मा, नायब तहसीलदार कपिल गुर्जर जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल के जनरल वार्ड में पहुंचे।


यहां डाक्टर द्वारा सभी की जांच के बाद स्थिति सामान्य पाए जाने पर इनको डिस्चार्ज कर दिया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे संतोष कुमार निवासी गढ़िया गोविंदपुर सुपौल बिहार, शशिकुमार पासवान निवासी कतइया सुपौल बिहार, नासिर निवासी गोखलापुर अररिया बिहार सहित छह अन्य को तहसीलदार के वाहन व दो अन्य वाहनों से जिला अस्पताल से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया।

naidunia_image

नायब तहसीलदार गुर्जर ने बताया कि सभी हालत सामान्य होने पर डाक्टर ने डिस्चार्ज किया है, सभी को देवास से इटारसी पहुंचाया जा रहा है, वहां से दूसरी ट्रेन से यह लाेग दरभंगा के लिए रवाना होंगे। उधर शुक्रवार को घटनास्थल पर तीन अलग-अलग टीमें पहुंची और जांच शुरू की है। इन टीमों में कलेक्टर ऋतुराज सिंह द्वारा गठित टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, श्रम विभाग, औद्योगिक सुरक्षा के अधिकारी शामिल हैं। दूसरी टीम एफएसएल भाैतिक, रसायन विशेषज्ञों की है। तीसरी टीम विविकं की बड़े स्तर की है जो फैक्टरी में लगे ट्रांसफार्मर के लोड आदि की जांच कर रही है।

हमारे मोबाइल फोन धमाके में फूटे, कपड़े वेयर हाउस में सील

डिस्चार्ज होने वाले श्रमिकों ने बताया हमारे मोबाइल फोन फैक्टरी में हुए धमाके में फूट गए थे। कपड़े, बैग आदि वेयर हाउस में रखे हैं जो सील कर दिया गया है। कुछ समझ नहीं आ रहा कि कैसे यह सामान मिलेगा। अधिकारी कह रहे हैं कि मामले की जांच के बाद ही वेयर हाउस खाेला जाएगा।

देवास पटाखा फैक्ट्री धमाका: जिला अस्पताल में मची चीख-पुकार, 90 प्रतिशत तक झुलसे श्रमिक, 12 घंटे की ड्यूटी और 15 हजार वेतन