• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास के जंगल में मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, बकरी चराने गए 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; बचाने पहुंचे लोगों को भी काटा

देवास के रातातलाई जंगल में बकरी चराने गए 60 वर्षीय धन्नालाल मानकर पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बचाने पहुंचे लोगों पर भी हमला हुआ, बुजुर्ग की मौत हो...और पढ़ें

By satyendra singh rathoreEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 03:44:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 03:44:01 PM (IST)
देवास के जंगल में मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, बकरी चराने गए 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; बचाने पहुंचे लोगों को भी काटा
देवास के जंगल में मधुमक्खियों का जानलेवा हमला। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. एनजीटी ने शाहपुरा तालाब की एफटीएल सीमा तय करने कहा।
  2. दस दिन में बफर जोन का संयुक्त सीमांकन करना होगा।
  3. ड्रोन सर्वे में कैचमेंट क्षेत्र में कई निर्माण मिले।

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : जिले के बागली विकासखंड के घाट नीचे क्षेत्र के ग्राम रातातलाई के जंगल में मंगलवार को दुखद घटना हो गई। बकरी चराने जंगल में गए एक बुजुर्ग पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

बचाने आए लोगों को भी बनाया निशाना

बुजुर्ग की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान, श्रमिक व अन्य लोग बुजुर्ग को बचाने के लिए दौड़े लेकिन मधुमक्खियों ने उनको भी निशाना बनाया। जैसे-तैसे लोग वहां से जान बचाकर भागे लेकिन बुजुर्ग को बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने काट लिया था जिससे उनकी मौत हो गई।


पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम 60 वर्षीय धन्नालाल मानकर है। उदयनगर के शासकीय अस्पताल में पीएम करवाया गया। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

पहले भी हो चुके हैं मधुमक्खियों के जानलेवा हमले

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व भाजपा की रैली पर रालामंडल क्षेत्र में निष्कलंकेश्वर महादेव मंदिर जाते समय डीजे के शोरगुल से उग्र मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था जिसमें करीब आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इनमें से कुछ को जिला अस्पताल लाया गया था जबकि कुछ को उज्जैन ले जाया गया था। कुछ साल पहले उदयनगर सहित नेमावर व खातेगांव क्षेत्र में भी दो से तीन लोगों की मौत मधुमक्खियों के हमले में हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- देवास में नौ माह की दूधमुंही मासूम को बिलखता छोड़ माता-पिता ने पेड़ पर फांसी लगाकर दे दी जान