• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

आलीराजपुर में छिपा था TI को कुचलने वाला ड्राइवर अक्कू, देवास पुलिस ने गुप्त ठिकाने से इस तरह दबोचा

मध्य प्रदेश के देवास जिले में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी को शराब से भरे मिनी ट्रक से कुचलकर मारने के मामले में मुख्य आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। आइए जानते हैं कि पुलिस ने उसे किस तरह जाल बिठाकर पकड़ा।

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 12:31:07 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 12:35:24 AM (IST)
आलीराजपुर में छिपा था TI को कुचलने वाला ड्राइवर अक्कू, देवास पुलिस ने गुप्त ठिकाने से इस तरह दबोचा
आलीराजपुर में छिपा था TI को कुचलने वाला ड्राइवर अक्कू

HighLights

  1. आलीराजपुर में छिपा था TI को कुचलने वाला अक्कू
  2. 5 जिलों की पुलिस ने चक्रव्यूह बिठाकर पकड़ा
  3. पुलिस ने आलीराजपुर में दबोचा, धार मार्ग से लाई टीम

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी को शराब से भरे मिनी ट्रक से कुचलकर मारने के मामले में मुख्य आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। पांच जिलों की पुलिस से आंख-मिचौली खेल रहे इस अंतरराज्यीय शराब तस्कर को दबोचकर ला रही एसआईटी (SIT) टीम पर उसने उस वक्त हमला बोल दिया, जब पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया था।

आरोपी ने मौका पाकर एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीनी और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस की सेल्फ डिफेंस में की गई जवाबी कार्रवाई में गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे तुरंत दबोचकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


पांच जिलों की पुलिस की घेराबंदी, धार के रास्ते लाई थी टीम

टीआई हत्याकांड के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में खाक छान रही थीं। मध्य प्रदेश-गुजरात सीमा पर शराब तस्करी का नेटवर्क चलाने वाला गजेंद्र आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर (भाभरा) इलाके में छिपा हुआ था।

देवास पुलिस की विशेष टीम ने सुबह दबिश देकर धार के रास्ते उसे हिरासत में लिया और खातेगांव की ओर रवाना हुई थी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से शराब तस्करी का सिंडिकेट चला रहा था और उसके पिता खुद पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

टायर पंचर हुआ, बहाना बनाकर छीनी रिवाल्वर

घटनाक्रम मंगलवार रात राजोदा और बरोठा के बीच का है। एसआईटी का वाहन जैसे ही इस इलाके से गुजर रहा था, अचानक उसका पहिया पंचर हो गया। पुलिसकर्मी गाड़ी रोककर स्टेपनी बदल रहे थे, तभी सुरक्षा घेरे में मौजूद गजेंद्र ने लघुशंका जाने की बात कही। जैसे ही ड्यूटी पर तैनात एएसआई उसे सड़क किनारे लेकर गए, शातिर आरोपी ने अचानक उन पर झपट्टा मारा और उनकी सर्विस रिवाल्वर छीनकर अंधेरे की ओर भागने लगा।

यह भी पढ़ें- देवास TI हत्याकांड: ड्राइवर अक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर, टायर बदलते समय रिवॉल्वर छीनकर भागा था आरोपी

जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

पुलिसकर्मियों ने जब उसे सरेंडर करने के लिए ललकारा, तो उसने पुलिस टीम पर जानलेवा नीयत से फायर झोंक दिया। अचानक हुई फायरिंग के बीच एसआईटी ने तत्काल मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी फायरिंग की। पुलिस की एक गोली गजेंद्र के पैर में जा धंसी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।

टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया और छीनी गई सरकारी रिवाल्वर बरामद कर ली। घायल आरोपी को देर रात करीब 10:30 बजे देवास जिला अस्पताल लाया गया, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।