• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास TI हत्याकांड: गुजरात में कैसे और कहां पहुंचती थी शराब, यह जानने केरम को लेकर जाएगी पुलिस

खातेगांव टीआई रहे दिलीप पुरी गोस्वामी के हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। मोहिन के साथी रही मनीष जायसवाल से पूछताछ में पुलिस नई जानकारी जुटाने में लगी है।

By Chandra Prakasha SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 08:02:05 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 08:02:05 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
देवास TI हत्याकांड: गुजरात में कैसे और कहां पहुंचती थी शराब, यह जानने केरम को लेकर जाएगी पुलिस
आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। -वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. पूछताछ में कुछ नाम आए सामने
  2. पुलिस जुटी फारवर्ड लिंक पता करने में
  3. आरोपियों को कोर्ट में पेश कर लिया सात दिन के रिमांड पर

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : खातेगांव टीआई रहे दिलीप पुरी गोस्वामी के हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। मोहिन के साथी रही मनीष जायसवाल से पूछताछ में पुलिस नई जानकारी जुटाने में लगी है।

इसी तरह केरम सिंह को गुजरात ले जाने की तैयारी है, क्योंकि मप्र से गुजरात तक पहुंचने के बाद शराब किसके माध्यम से कहां-कहां सप्लाइ होती थी, यह केरम सिंह ही बता सकेगा। शार्ट एनकाउंटर में घायल हुए चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू व क्लीनर धीरज को मंगलवार को देवास लाया गया।


खातेगांव न्यायाल में पेश किया

अस्पताल में जांच के बाद खातेगांव न्यायाल में पेश किया। यहां से सात दिन के रिमांड पर लिया है। मंगलवार को जिन आरोपितों की रिमांड अवधि खत्म हुई थी, उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। इनमें राहुल जायसवाल, केरम सिंह, विजय राव शामिल हैं।

इनको सात दिन के रिमांड पर लिया है

एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि सोमवार को गिरफ्तारी के बाद मनीष जायसवाल को कोर्ट में पेश कर 16 नवंबर तक रिमांड पर लिया था। शेष आरोपितों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जिनमें चालक-क्लीनर भी शामिल हैं। इनको सात दिन के रिमांड पर लिया है।

तब 20 करोड़ रुपये की वैल्यू थी, जो अब 40 करोड़ की है

मनीष से हुई पूछताछ में पता चला है कि वह 2018 में मोहिन जायसवाल से जुड़ा था। 2020 में टिमरनी की वाइन शाप का ठेका लिया था। तब 20 करोड़ रुपये की वैल्यू थी, जो अब 40 करोड़ की है। मनीष का कहना है कि जो शराब के धंधे में बचत कम होती थी, इसलिए ज्यादा मुनाफे के लिए ब्लेक करना शुरू की। दूसरे एरिया में जाकर शराब बेचने पर अधिक मुनाफा होता था।

अगर साल के निर्धारित मूल्य से कम की शराब बेची तो ढाई परसेंट पेनाल्टी लगती, इसलिए एेसा करते थे। हालांकि पुलिस को मनीष की बातें गले नहीं उतर रही। इसके लिए आबकारी विभाग के ठेकेदारों से भी क्रास चेक किया जा रहा है कि शराब के धंधे का पूरा सिस्टम कैसे काम करता है।

केरम को लेकर गुजरात जाएगी पुलिस

पुलिस के पास मुख्य कड़ी केरम सिंह है, जिसके माध्यम से गुजरात की लिंक तक पहुंने की कोशिश की जा रही। सूत्रों के अनुसार केरम सिंह के माध्यम से ही शराब गुजरात जाती थी। उसने पूछताछ में चार नाम बताए हैं, जिनकी तस्दीक के लिए टीम उसे फिर से गुजरात लेकर जाएगी।

अभी तक बैकवर्ड लिंक का पता चला है, अब फारवर्ड लिंक की तलाश की जा रही। इंदौर निवासी विजय राव व टिमरनी के राहुल जायसवाल से भी पूछताछ जारी है। पाटेंद्र जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए टीम संभावित ठिकानों में भेजी गई है। उसके स्वजन से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

राहुल को किया पार्टी से निष्कासित

इधर, मामला बढ़ने के बाद कांग्रेस ने राहुल जायसवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। राहुल जायसवाल खातेगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी था। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ उसके फोटो भी इंटरनेट मीडिया में बहुप्रसारित हुए थे। शुरुआत में राहुल ने खुद पर लगे आरोपों से इंकार किया था। बाद में शराब दुकान में हिस्सेदारी की बात स्वीकारी। कांग्रेस की किरकिरी होने के बाद प्रदेश संगठन ने उसे पार्टी से बाहर किया।

यह भी पढ़ें- देवास में TI दिलीप पुरी की हत्या मामले में एक और संदिग्ध गुजरात से गिरफ्तार, अवैध शराब सिंडिकेट का भागीदार है

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।