• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में बजे ढोल, कई जोड़े मनमुटाव छोड़ फिर हुए एक

शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में लगी लोक अदालत में अलग ही माहौल रहा। बैंक, बिजली कंपनी, नगर निगम व अन्य विभागों के मामलों से जुड़े प्रकरणों के सहमति ...और पढ़ें

By satyendra singh rathoreEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 06:11:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 06:11:26 PM (IST)
देवास में लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में बजे ढोल, कई जोड़े मनमुटाव छोड़ फिर हुए एक
लोक अदालत में कई जोड़े मनमुटाव छोड़कर हुए एक। (नईदुनिया)

HighLights

  1. कुटुंब न्यायालय व वकीलों के प्रयास से बनी बात
  2. प्रकरणों के सहमति से निराकरण की प्रक्रिया में अचानक ढोल बजने लगे
  3. वकीलों की समझाइश के बाद राजीनामा के लिए तैयार किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में लगी लोक अदालत में अलग ही माहौल रहा। बैंक, बिजली कंपनी, नगर निगम व अन्य विभागों के मामलों से जुड़े प्रकरणों के सहमति से निराकरण की प्रक्रिया में चहल पहल के बीच अचानक ढोल बजने लगे तो आसपास मौजूद लोगों को शुरू में कुछ समझ में नहीं आया कि ये क्या हो रहा है।

बाद में पता चला कि यह ढोल उन जोड़ों के एकजुट होने के अवसर पर बजाया जाया जा रहा है जो अलग-अलग कारणों के चलते पिछले कई साल से अलग रह रहे थे और आपसी मनमुटाव के चलते इनकी दूरियां कम नहीं हो रही थी। इन सभी को कुटुंब न्यायालय के माध्यम से तथा वकीलों की समझाइश के बाद राजीनामा के लिए तैयार किया गया।


एक-दूसरे को पुष्पमाला पहनाकर साथ रहने के लिए तैयार हुए

न्यायालय में एक-दूसरे को पुष्पमाला पहनाकर दोनों साथ रहने के लिए तैयार हुए। इनमें से कुछ जोड़े ऐसे थे जिनके बच्चे भी थे जो राजीनामा के दौरान शामिल रहे। कुछ जोड़ों के साथ उनके मायके-ससुराल के स्वजन भी उपस्थित रहे और इनके द्वारा पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया।

करीब 90 प्रकरणों का राजीनामे से हुआ निराकरण

कुटुंब न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के करीब 90 प्रकरणों का राजीनामे से निराकरण कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश जितेंद्र सिंह के न्यायालय में किया गया। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति की प्रक्रिया काफी समय से चल रही थी। अधिकांश जोड़े काउंसलिंग के बाद सहमति के लिए तैयार हो गए थे लेकिन कुछ में दिक्कतें आ रही थीं।

न्यायाधीश व वकीलों के सतत प्रयासों से इनको भी समझाने में सफलता मिली। कार्यक्रम के दौरान राजीनाम करने वाले दंपतियों को पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर न्यायाधीशों व वकीलों ने दंपतियों व मौजूद अन्य लोगों को मध्यस्थता से प्रकरणों के निराकरण के महत्व व लाभों के बारे में जानकारियां दी।

यह भी पढ़ें- डिंडौरी में पारिवारिक कलह का सुखद अंत, पति बोला- पत्नियों और बच्चों को साथ रखूंगा