• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में टीआई का शव देख भीगी आंखें, स्टाफ ने कहा- सर, कहां चले गए आप...

जिस थाने में कुछ दिन पहले तक सबकुछ सामान्य था, वहां सोमवार को सन्नाटा पसरा था। ऐसी खामोशी छाई थी, जो कलेजे को चुभ रही थी। आंखों में आंसु थे और गले रूंधे हुए।

By Chandra Prakasha SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 08:07:20 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 08:18:13 AM (IST)
देवास में टीआई का शव देख भीगी आंखें, स्टाफ ने कहा- सर, कहां चले गए आप...
टीआई दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि देते हुए विधायक आशीष शर्मा। -नईदुनिया

HighLights

  1. पुलिस विभाग डूबा शोक में, नगरवासी भी हुए गमगीन
  2. तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह को थाना परिसर में दी श्रद्धांजलि
  3. कर्तव्य के वेदी पर बलिदान हुए टीआई को दिया गार्ड आफ ऑनर

जितेंद्र शर्मा, नईदुनिया, खातेगांव (देवास) : जिस थाने में कुछ दिन पहले तक सबकुछ सामान्य था, वहां सोमवार को सन्नाटा पसरा था। ऐसी खामोशी छाई थी, जो कलेजे को चुभ रही थी। आंखों में आंसु थे और गले रूंधे हुए। एफआईआर, विवेचना और अपराधों से जुड़ी बातों से गूंजने वाला थाना निस्तब्ध था...चुप था। खाकी की आन में बलिदान हुए अपने साहब के सम्मान में सबके शीश झुके थे...सब यही कह रहे थे, सर कहां चले गए आप...।

दरअसल, थाना प्रभारी दिलीप पुरी के असमय निधन ने पुलिस महकमे को झकझोर दिया। अपने कर्तव्य के पालन के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले टीआइ का शव देखकर साथी पुलिसकर्मी बिलख पड़े। एक दिन पहले तक जो स्टाफ के साथ हंसी-खुशी बात कर रहे थे, अपराधों की विवेचना के लिए मार्गदर्शन दे रहे थे। उन्हें मौन देख सबकी आंखें आंसुओं से भीग गईं। थाना ही नहीं, पूरे नगर में शोक छाया रहा।


तिरंगे के साथ नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। सबके चेहरे निस्तेज, निस्तब्ध और मौन थे। डबडबाई आंखों से चहेते साहब को अंतिम विदाई दे रहे थे। बड़े से लेकर छोटा अधिकारी और कर्मचारी सबकी आंखें भीगी थीं और यही कह रहे थे कि काश.....एेसा न होता।

गार्ड आफ ऑनर देकर दी श्रद्धांजलि

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल टीआइ दिलीप पुरी को साथी पुलिसकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डाक्टरों ने बहुत कोशिश की, लेकिन जान नहीं बच सकी। इसके बाद शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। यहां से पार्थिव शरीर खातेगांव थाना परिसर में लाया गया, जहां तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को रखा गया।

खातेगांव, नेमावर, सतवास, कन्नौद सहित पूरे के जिले के अधिकारी और स्टाफ ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जनप्रतिनियों सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। विधायक आशीष शर्मा भी पोस्टमार्टम के वक्त वहां उपस्थित रहे। नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन, एसडीओपी आदित्य तिवारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजावत, पूर्व पार्षद प्रदीप साहू, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश गिरी, अभिभाषक मनोहर गिरी, प्रमोद बहोरे, उमेश गुर्जर, थाना प्रभारी तहजीब काजी, टीना शुक्ला, जगदीश यादव, अजय पाल सहित आदि श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

यह भी पढ़ें- टक्कर मारकर भाग रही कार को पकड़ने दौड़ा युवक, पीछा करने पर बाइक सवार को 100 फीट तक घसीटा, मौत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।