
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। अंचल के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र के दूरस्थ गांव बैरागढ़ा के जंगल में वन विभाग की चौकी के पास चल रहे जुए के अड्डे पर तीन से चार थानों के पुलिस फोर्स ने शुक्रवार रात कार्रवाई की। दबिश देकर मौके से एक दर्जन जुआरियों को दबोचा गया। इनके पास से 5.50 लाख रुपये से अधिक जब्त किये गए हैं।
इसके अलावा पांच दोपहिया वाहन, एक कार, 15 मोबाइल फोन भी जब्त हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों में देवास के अलावा इंदौर, हरदा, खंडवा आदि जिलों के भी जुआरी शामिल हैं। जुए के अड्डे का संचालन करने वाले के बारे में पुलिस सुराग लगा रही है। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए।
पुलिस के अनुसार जीवन बंजारा निवासी ग्राम धाँसड़ सतवास देवास, दीपक प्रजापति निवासी खिरकिया जिला हरदा, रामकृष्ण गुर्जर निवासी नेमावर देवास, विक्रम गुर्जर निवासी बलवाड़ी ओंकारेश्वर खंडवा, बलवीर सिंह निवासी मोहना नर्मदानगर खंडवा, जितेंद्र गिरी निवासी खातेगांव देवास, साबिद शाह निवासी लोहारदा देवास, आजाद सिंह निवासी मेघदूत नगर हीरानगर इंदौर, हरिओम देशवाली निवासी ग्राम बुरूट कांटाफोड़ देवास आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Indore Police: पुलिस का ऐसा छापा तो अब तक आपने फिल्मों में ही देखा होगा, देखें VIDEO