• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

हादसों का इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे, आधा किमी के अंदर मिनी ट्रक और बस पलटी, बाइक से गिरकर महिला घायल

देवास जिले के पोलाय क्षेत्र से गुजरने वाले इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर तीन दुर्घटनाएं हो गईं। यह एक बस पलट गई, इसके बाद कुछ दूरी पर एक मिनी ट्रक पलट गय...और पढ़ें

By satyendra singh rathoreEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 15 Nov 2025 12:43:41 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Nov 2025 01:06:43 PM (IST)
हादसों का इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे, आधा किमी के अंदर मिनी ट्रक और बस पलटी, बाइक से गिरकर महिला घायल
इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर पलटी बस और बाइक से गिरकर घायल महिला।

HighLights

  1. पोलाय क्षेत्र में गड्ढों के कारण हुए तीनों हादसे।
  2. बारिश के बाद भी नहीं किया गया है पेचवर्क।
  3. सड़क पर गड्ढों की वजह से हो रहे हैं हादसे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। बारिश के बाद भी पेचवर्क नहीं करने के कारण इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर आवागमन खतरनाक बना हुआ है। आए दिन हो रहे छोटे-बड़े हादसों के बीच शनिवार की सुबह आधा किलोमीटर के दायरे में तीन सड़क हादसे हो गए। पोलाय क्षेत्र में हुए इन हादसों में एक जगह यात्री बस पलट गई, दूसरी जगह कुर्सियों से भरा हुआ मिनी ट्रक पलटा और तीसरी जगह महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों सड़क हादसे गड्ढों के कारण हुए हैं। इन हादसों में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। अधिकांश यात्री अपने स्तर से दूसरे वाहन पकड़कर या फिर अपने जान- पहचान वालों को बुलाकर रवाना हो गए।


गड्ढे में गया पहिया स्टेयरिंग की गुल्ली टूटी और पलटी बस

naidunia_image

कमलापुर से इंदौर जा रही यात्री बस पोलाय के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने पहिया गड्ढे में जाने के कारण स्टेयरिंग की गुल्ली टूटने से पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शी मुकेश कुमार ने बताया बस सामान्य गति में थी अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।

कुर्सी लेकर जबलपुर जा रहा मिनी ट्रक पलटा

जिस क्षेत्र में बस पलटी उससे करीब आधा किलोमीटर दूर इंदौर से कुर्सी भरकर जबलपुर जा रहा मिनी ट्रक गड्ढे में पहिया जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही वाहन की चपेट में कोई नहीं आया और चालक को भी अधिक चोट नहीं लगी।

इंदौर से हरदा जा रही महिला गिरकर घायल

naidunia_image

एक अन्य हादसा ग्राम पोलाय में हनुमान मंदिर के सामने हुआ जहां बाइक से जा रहे पप्पू राजपूत निवासी इंदौर की पत्नी गड्ढे में बाइक जाने के कारण गिरकर घायल हो गई। यह लोग किसी काम से हरदा जा रहे थे, हादसे के बाद वापस इंदौर लौट गए।